जयपुर

Rajasthan Bjp: मालवीया के पार्टी छोड़ने पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का बड़ा बयान, कांग्रेस पर भी साधा निशाना

Rajasthan Bjp: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि एक-दो लोगों के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता।
less than 1 minute read
Jan 16, 2026
rajasthan bjp
Photo- Patrika

जयपुर। पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया के भाजपा छोड़ने के ऐलान से प्रदेश की सियासी हलचल तेज है। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा है कि एक-दो लोगों के जाने से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ता।

भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी है और ऐसे नेताओं के जाने से संगठन कमजोर नहीं होता। उन्होंने कहा कि जो लोग अधिक महत्वाकांक्षी होते हैं, वही पार्टी छोड़ते हैं।

वीबी-जी रामजी योजना पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होने आए अरुण सिंह ने पत्रकारों से कहा कि पार्टी में लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे नेता कांग्रेस में जाना भी पसंद नहीं कर रहे हैं।

अरुण सिंह ने कहा कि ‘विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी वीबी-जी रामजी योजना वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगी।

जहां भगवान राम का नाम आता है, कांग्रेस विरोध करती है

मनरेगा की कमियों को दूर करते हुए इस योजना के लिए नया कानून बनाया गया है। उन्होंने बताया कि योजना का प्रस्तावित बजट करीब 1.51 लाख करोड़ रुपए है। भ्रष्टाचार रोकने के लिए डिजिटल तकनीक और ऑडिट व्यवस्था लागू की जाएगी।

मजदूरी भुगतान में देरी पर ब्याज और साप्ताहिक भुगतान जैसे प्रावधान किए गए हैं। विकास कार्य ग्राम सभा की स्वीकृति के बाद ही शुरू होंगे।

अरुण सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस योजना पर भी भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि जहां भगवान राम का नाम आता है, कांग्रेस विरोध करती है और इसी कारण उसका भविष्य नहीं है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार के कामकाज की भी सराहना की।

Updated on:
16 Jan 2026 09:26 pm
Published on:
16 Jan 2026 09:24 pm