जयपुर

विधान सभा चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सचिन-गहलोत को लेकर कह दी ऐसी बात

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 18, 2018
sachin rahul gehlot

जयपुर। विधानसभा चुनावों (Rajasthan Election 2018) में इस बार जयपुर शहर की सीटों पर प्रचार की कमान राज्य के बड़े नेताओं के हाथ ही रहने की संभावना है। नेताओं की मानें तो राजधानी में राजस्थान से बाहर के नेताओं का बहुत अधिक प्रभाव नहीं है। यहां स्वाभाविक मांग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की थी। यहां सबसे पहले Rahul Gandhi का एक बडा रोड शो करवाया जा चुका है। अब यहां प्रचार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Sachin Pilot और पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ही दावेदारों की पहली पसंद बताए जा रहे हैं।

फिल्मी हस्तियां भी
आदर्श नगर, किशनपोल और हवामहल विधानसभा में कांग्रेस से जुड़ी फिल्मी हस्तियों के दौरे भी हो सकते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी जयपुर में रोड शो कर चुके हैं।


हम मुद्दों को उठाएंगे
- भाजपा के शासन में कांग्रेस के पास इतने मुद्दे हैं कि वे स्वत: ही कांग्रेस के लिए प्रचार का काम करेंगे। राहुल के साथ ही पायलट व गहलोत कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की पहली पसंद हैं।
प्रताप सिंह खाचरियावास, शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष

आज से थडिय़ों पर करेंगे ‘चाय पर चर्चा’
शहर कांग्रेस गुरुवार से थडिय़ों पर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम करेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि सुबह 7.30 बजे कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता शहर में विभिन्न स्थानों पर इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार, तानाशाही और कुशासन का आरोप लगाते हुए जनता से संवाद करेंगे। पार्टी प्रचार सामग्री की बजाय मुददों को आधार बनाएगी।

Updated on:
18 Oct 2018 09:39 am
Published on:
18 Oct 2018 09:39 am