
जयपुर जिले की विराटनगर विधानसभा से भाजपा ने कुलदीप धनकड़ चुनाव जीत गए है। उन्होंने कांग्रेस के इन्द्रराज सिंह गुर्जर को हराया है। धनकड़ पिछले करीब 20 साल से भाजपा की सक्रिय राजनीति से जुड़े हुए हैं। कुलदीप धनकड़ भाजपा के प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। वह वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान कुलदीप भाजपा से टिकट की दौड़ में थे, लेकिन पार्टी से टिकट नहीं मिलने के कारण कुलदीप निर्दलीय प्रत्याशी बतौर चुनाव मैदान में उतरे और चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया। कुलदीप धनकड़ वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे थे।
आपको बता दें कि विराटनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कुलदीप धनकड़ ने कहा है कि जनता ने मुझसे एक ही संदेश दिया था तुम्हारा काम नामांकन भरना है, बाकी काम हमारा है। उन्होंने पहले ही बता दिता था कि विराटनगर क्षेत्रवासी इस बार भाजपा के साथ हैं और उन्हें खासकर नारी का अपमान, किसानों-युवाओं के साथ विरोध, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और विशेषकर अपने साथ किए गए धोखे स्वीकार नहीं हैं। उनका कहना है कि भाजपा की आंधी नहीं, तूफान नहीं, बल्कि सुनामी है और यह विश्वास दिला रहा है कि कांग्रेस को इस बार बड़ी हार का सामना करना होगा।