जयपुर

Good News : राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा बोनस, तैयारी शुरू

दिवाली से पहले सरकार प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देगी। वित्त विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। हालांकि यह मंथन चल रहा है कि बोनस कब दिया जाए। उधर कर्मचारी संगठनों ने भी मांग उठाई है कि सरकार दिवाली से पहले ही यह पैसा कर्मचारियों को दे ताकि त्योहार पर इस पैसे का उपयोग किया जा सके।

less than 1 minute read
Sep 21, 2022
Good News : राजस्थान के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली पर मिलेगा बोनस, तैयारी शुरू

जयपुर।

दिवाली से पहले सरकार प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों को बोनस का तोहफा देगी। वित्त विभाग ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। हालांकि यह मंथन चल रहा है कि बोनस कब दिया जाए। उधर कर्मचारी संगठनों ने भी मांग उठाई है कि सरकार दिवाली से पहले ही यह पैसा कर्मचारियों को दे ताकि त्योहार पर इस पैसे का उपयोग किया जा सके। बोनस का लाभ राज्य सेवा के राजपत्रित अधिकारियों को छोड़कर पे-मैट्रिक्स लेवल-12 और ग्रेड पे-4800 और इससे नीचे के लेवल का वेतन ले रहे राज्य कर्मचारियों को मिलेगा। पंचायत समिति, जिला परिषद के कर्मचारियों के साथ कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भी देय होगा। इस बार बार दीपावली 24 अक्टूबर को है।


यह भी पढ़ें : बेरोजगारों को सरकार का तोहफा, वैकेंसी का इंतजार होने जा रहा है खत्म


सरकार अगर अक्टूबर से पहले कर्मचारियों को बोनस देती है तो त्योहार पर कर्मचारी खुशी-खुशी अपना त्योहार मनाएंगे। आपको बता दें कि सरकार दिवाली पर कर्मचारियों को हमेशा बोनस देती आई है, लेकिन बोनस त्योहार के पहले समय पर नहीं मिल पाता है। जिसके चलते हर बार कर्मचारी नाराज नजर आते हैं। इस बार सरकार त्योहार से पहले यह तोहफा दे सकती है। इसे 2023 के विधानसभा चुना वे जोड़कर भी देखा जा रहा है। सरकार ने कर्मचारियों को बजट में ओल्ड पेंशन स्कीम का भी लाभ दिया है।

Published on:
21 Sept 2022 07:15 pm
Also Read
View All