जयपुर

राजस्थान के सियासी उबाल पर दिव्या मदेरणा के बयान ने मचाया बवाल

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन पायलट के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली की उड़ान भरने वाले हैं। ऐसे में सत्ता का केंद्र दिल्ली बनता जा रहा है। उधर आलाकमान ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
less than 1 minute read
• •
Sep 28, 2022
Rajasthan Political Crisis

राजस्थान के सियासी घटनाक्रम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सचिन पायलट के बाद अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली की उड़ान भरने वाले हैं। ऐसे में सत्ता का केंद्र दिल्ली बनता जा रहा है। उधर आलाकमान ने कैबिनेट मंत्री शांति धारीवाल, महेश जोशी और आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस पूरे मामले पर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा खुलकर अपनी बात कह रही हैं। पहले दिव्या ने महेश जोशी और शांति धारीवाल को गद्दार बताया है। अब ट्वीट करके तीनों नेताओं को दिए गए नोटिस पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है कि जिस तरह से सचिन पायलट, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह को बिना नोटिस के मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया गया था, उसी तरह से अब शांति धारीवाल और महेश जोशी को भी तुरंत प्रभाव से बर्खास्त किया जाना चाहिए। क्योंकि इन दोनों ने हाईकमान को खुलेआम चुनौती दी है. इसके साथ ही दिव्या मदेरणा ने रविवार को शांति धारीवाल के घर पर हुई बैठक का वीडियो भी शेयर किया जिसमें धारीवाल विधायकों को संबोधित कर रहे हैं। मदेरणा ने लिखा की साफतौर पर हाई कमान को चुनौती दी जा रही है।


यह भी पढ़ें : राजस्थान के सियासी घटनाक्रम पर आलाकमान का आदेश, वेट एंड वॉच


आपको बता दें कि 2020 में जब सचिन पायलट और उनके खेमे के विधायकों ने मानेसर में कैंप किया गया था, उस समय तीन मंत्रियों को बर्खास्त किया गया था। यही नहीं गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेशाध्यक्ष बनाया दिया गया था। इस पर दिव्या मदेरणा ने धारीवाल, जोशी और राठौड़ को केवल कारण बताओ नोटिस जारी करने पर सवाल उठाए हैं। मदेरणा ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा था कि मैं मुख्य सचेतक की बात मानने को बाध्य नहीं हूं।

Updated on:
28 Sept 2022 06:39 pm
Published on:
28 Sept 2022 06:16 pm
Also Read
View All
राजस्थान में ‘मां योजना’ पर अस्पतालों की ‘नो एंट्री’, 25 लाख के कवर के बावजूद 50 हजार के इलाज में भी मरीज परेशान

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच संभलकर! सोशल मीडिया पर पुलिस की पैनी नजर, जरा सी हुड़दंगई-अभद्र टिप्पणी पहुंचाएगी सीधे हवालात

Indian Railways: राजस्थान को इंडियन रेलवे की बड़ी सौगात- ‘त्योहारी’ स्पेशल ट्रेनों को ग्रीन सिग्नल, जानें किन-किन रूट्स के यात्रियों को फ़ायदा?

Hailstorm Alert: राजस्थान के 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, 40 kmph की रफ्तार से चलेगी हवा, इन जिलों में बारिश की संभावना

Rajasthan: संघ प्रचारक की थाने के अंदर पिटाई, MLA बोले- पुलिसकर्मियों पर दर्ज हो हत्या की कोशिश का मामला