जयपुर

रोडवेज अब लग्जरी बसों के नए रूट शुरू कर राजस्व बढ़ाने में जुटी

घाटे से जूझ रही रोडवेज अब नए रूट शुरू कर राजस्व तलाशने में लगी है। सभी डिपो नए-नए रूट की तलाश कर रहे हैं, जहां पर लग्जरी और सुपर लग्जरी बसें चला कर यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही राजस्व बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Jan 2023, 1:42 PM IST
रोडवेज अब लग्जरी बसों के नए रूट शुरू कर राजस्व बढ़ाने में जुटी
रोडवेज अब लग्जरी बसों के नए रूट शुरू कर राजस्व बढ़ाने में जुटी

जयपुर। घाटे से जूझ रही रोडवेज अब नए रूट शुरू कर राजस्व तलाशने में लगी है। सभी डिपो नए-नए रूट की तलाश कर रहे हैं, जहां पर लग्जरी और सुपर लग्जरी बसें चला कर यात्रियों को सुविधा देने के साथ ही राजस्व बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि कई ऐसे रूट हैं, जहां पर रोडवेज की लग्जरी सेवाएं अब तक शुरू नहीं थी। ऐसे में वहां पर धीरे-धीरे अब लग्जरी सेवाओं को शुरू करने की कोशिश की जा रही है।

इसी कड़ी में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से जोधपुर से बीकानेर के लिए एसी सुपर लग्जरी बस सेवा शुरू की गई है।राजस्थान रोडवेज की यह बस जोधपुर से शाम 5.30 बजे प्रस्थान कर वाया नागौर, नोखा होते हुए रात 10 बजे बीकानेर पहुंचेगी। वापसी में सुबह यह बस 5.25 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह सुपर लग्जरी बस सेवा लगभग 4.30 घण्टे में जोधपुर से बीकानेर के बीच की दूरी तय करेगी। जोधपुर से बीकानेर मार्ग पर प्रति यात्री किराया 417 रूपए, महिला यात्री किराया 330 रूपए एवं बालक यात्री किराया 225 रूपए निर्धारित किया गया है। जोधपुर-बीकानेर मार्ग पर नागौर, खींवसर, नोखा, देशनोक जाने वाले यात्रियों को भी इस बस सेवा का लाभ मिल सकेगा।

Published on:
Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान