जयपुर

राजस्थान के 55 शहरी निकायों के कब होंगे चुनाव? हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

राजस्थान में नगरपालिकाओं के चुनाव टालने पर भी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है।
less than 1 minute read
• •
Apr 30, 2025
Rajasthan Urban Bodies Election

Rajasthan Urban Bodies Election: पंचायत चुनाव के बाद अब नगरपालिकाओं के चुनाव टालने पर भी हाईकोर्ट ने राज्य सरकार व राज्य निर्वाचन आयोग से जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट के निर्देश पर अमानत राशि के रूप में 50 हजार रुपए जमा करवाए। इस जनहित याचिका पर न्यायाधीश श्रीचंद्रशेखर व न्यायाधीश आनंद शर्मा की खंडपीठ ने मंगलवार को सुनवाई की।

जनहित याचिका पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने दायर की, जिस पर मंगलवार को हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव के जरिए राज्य सरकार, स्वायत्त शासन विभाग के सचिव व निदेशक, राज्य निर्वाचन आयोग व आयुक्त से चार सप्ताह में जवाब देने को कहा।

याचिकाकर्ता के अधिवक्ता पुनीत सिंघवी ने कोर्ट को बताया कि 55 शहरी निकायों का कार्यकाल नवंबर 2024 में पूरा होने के बावजूद राज्य सरकार ने चुनाव नहीं करवाए और प्रशासक लगा दिए। याचिका में प्रशासक नियुक्ति को संविधान के अनुच्छेद 243 व नगरपालिका अधिनियम-2009 का खुला उल्लंघन बताया। साथ ही, कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार प्राकृतिक आपदा के अलावा अन्य परिस्थिति में पांच साल का कार्यकाल पूरा होने पर स्थानीय निकायों के चुनाव नहीं टाले जा सकते।

याचिका में निकायों में प्रशासक लगाने की अधिसूचना रद्द कर संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार चुनाव करवाने का आग्रह किया। उधर, महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद ने कोर्ट को बताया कि सरकार चुनाव कराने के लिए तैयार है और पूरा ब्यौरा कोर्ट में पेश कर दिया जाएगा।

Updated on:
30 Apr 2025 10:19 am
Published on:
30 Apr 2025 10:19 am
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस या BJP? राजस्थान के पंचायत चुनाव में कौन मारेगा बाज़ी? जानिए दोनों प्रतिद्वंदियों की तैयारी 

जयपुर-जोधपुर अग्निकांड से भी नहीं जागा राजस्थान: दिल्ली-मुंबई में रोबोट बुझा रहे आग, यहां डेमो के आगे नहीं बढ़ी बात

कन्हैयालाल हत्याकांड: ‘न्याय की कुर्सी’ पर बैठे जजों ने क्यों याद किए महात्मा गांधी और रामधारी सिंह दिनकर?

ग्राउंड रिपोर्ट: वक्त था दुकान सजाने का…दूसरी दुकान तलाशने को हो गए मजबूर, जयपुर में न्यू सांगानेर रोड के व्यापारियों की बढ़ी मुश्किलें

राजस्थान पत्रिका का Property Expo 9 अक्टूबर से, फेस्टिव सीजन में प्रॉपर्टी मार्केट में आएगी रौनक, मिलेंगे कई विकल्प