जयपुर

राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा बोले…’महात्मा गांधी की प्रासंगिकता सर्वकालीन’

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के समाजिक विज्ञान और अनुसंधान विभाग की ओर से सेमीनार का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jan 2023, 7:25 PM IST
राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा बोले...'महात्मा गांधी की प्रासंगिकता सर्वकालीन'
राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा बोले...'महात्मा गांधी की प्रासंगिकता सर्वकालीन'

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजस्थान यूनिवर्सिटी के समाजिक विज्ञान और अनुसंधान विभाग की ओर से सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार के विशिष्ट वक्ता के रूप में प्रोफेसर रमेश कुमार अरोड़ा ने व्याख्यान दिया। वहीं, राजसिको चेयरमैन राजीव अरोड़ा मुख्य अतिथि रहे।

इस मौके पर राजीव अरोड़ा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आज के युवाओं और छात्रों की भूमिका को सर्वोपरि बताया। उन्होंने कहा कि आज के हुक्मरानों की ओर से इतिहास को तोड़—मरोड़ कर बदलने का प्रयास किया जा रहा है। अरोड़ा ने ऐसे लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 21वीं सदी में महात्मा गांधी के समरसता के सिद्धांत विश्व एवं भारत के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान पीढ़ी को गांधी के आदर्श वाला धर्मनिरपेक्ष, समाजवादी व समरसता पूर्ण राष्ट्र बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर कुलपति राजीव जैन, प्रोफेसर एस एल शर्मा, डॉ शालिनी चतुर्वेदी, प्रो अनिल मेहता भी उपस्थित रहे।

Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?