जयपुर

राजस्थान में यहां whatsapp से चल रहा था सेक्स रैकेट, इस तरह हुआ खुलासा

Whatsapp से ग्राहकों को पहले देह व्यापार के लिए लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी। साैदा तय हाेने के बाद ग्राहकों को बुला लिया जाता था।
2 min read
Jan 04, 2018
sex racket

जयपुर। हनुमानगढ़ पुलिस ने जंक्शन की सिंधी कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारकर मौके से अड्डा संचालिका व दलाल सहित तीन लाेगाें को गिरफ्तार किया।

अड्डा संचालिका टीना हाईटेक तरीके से इस अड्डे को चला रही थी। Whatsapp से ग्राहकों को पहले देह व्यापार के लिए लड़कियों की फोटो भेजी जाती थी। साैदा तय हाेने के बाद कभी ग्राहक के ठिकाने पर तो कभी फ्लैट में ग्राहकों को बुला लिया जाता था।

ग्राहकों को अड्डे तक लाने के लिए लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल किया जाता था, जिससे की किसी काे गलत काम की भनक ना लगे। लेकिन दलाल के लग्जरी गाड़ी में बार-बार एक ही सड़क पर घूमने से पुलिस के संदेह के दायरे में गया और पकड़े गए।

डीएसपी विरेंद्र जाखड़ ने बताया कि सूचना मिली कि एक व्यक्ति गाड़ी में बस स्टैंड के आसपास घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि चंडीगढ़ हॉस्पिटल के पास कोराल होम्स अपार्टमेंट में एक फ्लैट में किराएदार महिला देह व्यापार का अड्डा संचालित कर रही है और गाड़ी लेकर घूम रहा गौरव दलाल के तौर पर ग्राहकों को अड्डे पर लेकर जाता है।

सूचना मिलने पर एक बोगस ग्राहक बनाकर सिंधी कॉलोनी स्थित फ्लैट में भेजा। अड्डा संचालिका की बोगस ग्राहक से 6000 रुपए में बात तय हो गई। महिला को नोट थमाते ही बोगस ग्राहक ने घात लगाए बैठी टीम को इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही पुलिस ने दबिश दी तो मौके से अड्डा संचालिका टीना, दलाल गौरव आैर वेश्यावृति के लिए जयपुर के लाई गई एक लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अड्डा संचालिका ने देह व्यापार कराना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह बाहर से खुद के अलावा बाहर से लड़कियों को बुलाकर ये काम कराती है। महिला पकड़े जाने पर पुलिस के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें करनी लगी कि उसके बच्चे रुल जाएंगे। वह बदनाम हो जाएगी। तीनों के खिलाफ महिला थाने में पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

Updated on:
04 Jan 2018 03:43 pm
Published on:
04 Jan 2018 03:36 pm
Also Read
View All
Rajasthan News : ‘स्वाइन फ़्लू’ से ICU में एडमिट मंत्री किरोड़ी लाल की आई लेटेस्ट हेल्थ अपडेट, जानें अब कैसा है स्वास्थ्य? 

राजस्थान निकाय चुनाव: कांग्रेस में ‘विधायक राज’ खत्म! बदला टिकट वितरण फॉर्मूला, जानें अब कैसे हो रहा उम्मीदवार चयन?

Rajasthan Nikay Chunav : राजस्थान में अरविंद केजरीवाल की AAP ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, कांग्रेस-BJP से पहले मारी बाज़ी- देखें पूरी लिस्ट

Rajasthan Crime: डेटिंग ऐप पर लड़कों को फंसाकर सुनसान जगह पर बुलाते, लूटने के बाद करते ब्लैकमेल, 2 आरोपी गिरफ्तार

नेपाल में ‘जल प्रलय’- कई भारतीय लापता, राजस्थान की भजनलाल सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर्स