जयपुर

होली गिफ्ट: जयपुर-दिल्ली लेन पर ट्रैफिक शुरू होने की उम्मीद, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के जयपुर तिराहा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर निर्माण कार्य का मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी, परियोजना निदेशक ने निरीक्षण कर निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

less than 1 minute read
Feb 25, 2026
फोटो पत्रिका

Jaipur Delhi National Highway : शाहपुरा। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के जयपुर तिराहा स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर निर्माण कार्य का मंगलवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी, परियोजना निदेशक ने निरीक्षण कर निर्माण कंपनी के प्रतिनिधियों से जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिससे होली से पहले जयपुर-दिल्ली लेन पर यातायात शुरू होने की उम्मीद जगी है। निरीक्षण दल में क्षेत्रीय अधिकारी सुनील यादव, परियोजना निदेशक अजय आर्य ने फ्लाईओवर पर जयपुर दिल्ली लेन का जायजा लिया और तकनीकी स्थिति, मिट्टी भराव, सड़क लेयरिंग, सुरक्षा मानकों और शेष निर्माण कार्य की गहन समीक्षा की।

होली से पहले यातायात शुरू करने की तैयारी

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने बताया कि जयपुर से दिल्ली लेन का तकरीबन काम पूरा हो चुकी है। लोड टैस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है। पुलिया के पास 50 मीटर में सड़क का कार्य शेष है उसको पूरा किया जा रहा है। संभवतया होली से पहले जयपुर दिल्ली लेन पर यातायात प्रारंभ कर दिया जाएगा।

दिल्ली-जयपुर लेन भी मार्च तक शुरू करने के प्रयास

अधिकारियों ने बताया कि जयपुर तिराहा फ्लाईओवर पर दिल्ली जयपुर लेन का काम भी तेजी से करवाया जा रहा है। जिसका भी मार्च के अंत तक पूर्ण करवाने के पूरे प्रयास किए जा रहा है। जयपुर तिराहा फ्लाईओवर पर दोनों लेन चालू होने के बाद जाम की समस्या से वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी। इस दौरान भाजपा नेता उपेन यादव ने अधिकारियों से कहा कि फ्लाईओवर के निर्माणाधीन होने की वजह से वाहन शहर के अंदर से होकर गुजरते हैं, जिससे आमजन को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। निर्माण कार्य में तेजी लाकर राहत प्रदान की जाए।

Updated on:
25 Feb 2026 05:22 pm
Published on:
25 Feb 2026 05:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर