जयपुर

सोनू निगम के ट्वीट पर शान ने रखी इस तरह राय

सोशल मीडिया से परेशान न हूं इसलिए 11 बजते ही फोन कर देता हूं ऑफ
2 min read
Oct 27, 2017
singer shaan

जयपुर . सोनू निगम ने लाउडस्पीकर को लेकर सोशल मीडिया पर हाल ही मीडिया में दोबारा दिन बयान पर उनके पुरानी और खास दोस्तों में शामिल शान ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जयपुर में रियलिटी शो 'द वॉयस इंडिया किड्स' के प्रमोशन के लिए आए शान ने सोनू निगम का सपोर्ट किया।

उन्होंने कहा कि सोनू का हाल ही यह कहना कि उनके ट्वीट को लोगों ने अलग तरीके से लिया और ऐसे लोग जो उन्हें जानते हैं, वो भी इस दौरान सोशल मीडिया में उनकी बातों को नहीं समझ पाएं और उन्होंने लाउडस्पीकर मामले में उनके खिलाफ प्रतिक्रिया दे दी। शान ने कहा कि सोनू इंडस्ट्री के अच्छे सिंगर्स में शामिल है, लेकिन सोशल मीडिया का सुरूर ही ऐसा है कि कई बार आपको जानने वाले लोग भी इसके अट्रेक्शन में पढ़कर तुरंत प्रतिक्रिया दे देते हैं। ऑनलाइन हर इंसान के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। इससे लोगों को अच्छी एक्सपोजर भी मिल रहा है।


आज हम जैसे सिंगर्स को भी अपने फैंस से जुडऩे के लिए फिल्म और एलबम का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। आज मेरा भी इंटरनेट पर सॉन्ग लॉन्च हो रहा है, जिसे लेकर एक्साइटेड हूं। लेकिन जरूरी है कि हम सोशल मीडिया और इंटरनेट का सही दिशा में उपयोग करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आम से लेकर खास तक सभी को अट्रैक्ट करता है और कई बार लोग भावुक होकर वहां अपनी बात रखते हैं। यह ह्यूमन नेचर है, लेकिन मैं इन सबसे बचने के लिए रात के 11 बजते ही अपना फोन स्विच ऑफ कर देता हूं, ताकि ऐसा मेरे साथ ना हो। मेरे लिए लाइफ में हेल्थ, फैमिली और चरित्र सबसे ज्यादा इम्पॉर्टेंट है और ये ही मेरा सेटिस्फेक्शन फैक्टर है।

Updated on:
27 Oct 2017 09:56 pm
Published on:
27 Oct 2017 09:54 pm
Also Read
View All
राजस्थान में लिव-इन रिलेशनशिप पर भजनलाल सरकार सख्त, बिना सूचना एक माह से ज्यादा साथ रहने पर 3 माह की जेल

राजस्थान में पंचायत-निकाय से पहले ‘छुट्टी के दिन’ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- कई अफसर इधर-उधर, आखिर क्या है भजनलाल सरकार का मकसद?

राजस्थान में भजनलाल सरकार का ‘नया फरमान’, सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी

Rajasthan Panchayat Election: अचानक बदली आरक्षण लॉटरी की तारीख, ग्रामीण क्षेत्रों में आचार संहिता को लेकर बढ़ी अटकलें

महाराष्ट्र-यूपी में साइबर ठगी की रकम से जयपुर में खरीदी चांदी, बैंक ने व्यापारी के खाते में आए 1.66 लाख रुपए किए होल्ड