जयपुर

राजस्थान सरकार की टेंशन बढ़ा सकते हैं कर्मचारी, जानें आखिर कैसे…

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की एक बार फिर से मुसीबतें बढ़ सकती है। चुनावी साल और बजट से पहले विभिन्न संगठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की कोर कमेटी की महत्त्वपूर्ण बैठक रविवार को होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jan 2023, 7:46 PM IST
राजस्थान सरकार की टेंशन बढ़ा सकते हैं कर्मचारी
राजस्थान सरकार की टेंशन बढ़ा सकते हैं कर्मचारी

जयपुर। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की एक बार फिर से मुसीबतें बढ़ सकती है। चुनावी साल और बजट से पहले विभिन्न संगठन सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। इसी कड़ी में अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत की कोर कमेटी की महत्त्वपूर्ण बैठक रविवार को होगी। यह बैठक एसएमएस अस्तपाल के जेएमए सभागार में होगी।

महासंघ के प्रदेश महामंत्री विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि बैठक में महासंघ से जुड़े 45 संगठनों के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री सहित राज्यभर से महासंघ जिलाध्यक्ष और जिला मंत्री सहित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भाग लेंगे। बता दें कि सरकार को महासंघ की ओर से 15 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था। इन मांगों को लेकर जिला स्तर से संभाग स्तर ध्यानाकर्षण आंदोलन प्रदर्शन भी किए गए। लेकिन, सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में अब कर्मचारी अपनी मांगों के लिए राजधानी में बड़े प्रदर्शन करने की रणनीति के लिए बैठक में निर्णय करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र राना ने कहा कि अब कर्मचारी सरकार से मांगों के लिए आर—पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। बैठक की अध्यक्षता महासंघ प्रमुख महेंद्र सिंह करेंगे।

Published on:
Also Read
View All
पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा 

Indian Railways: जयपुर के खातीपुरा से रेल कनेक्टिविटी ने पकड़ी रफ्तार, डेढ़ साल में ट्रेनें दोगुनी; इन शहरों का सफर आसान