जयपुर

छात्रसंघ चुनाव दे गया शहर को ये भद्दी निशानियाँ

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 01, 2018
rajasthan news
छात्रसंघ चुनाव दे गया शहर को ये भद्दी निशानियाँ

जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को छात्रसंघ चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मतदान के बाद यूनिवर्सिटी और उसके आस पास चल रहा प्रचार-प्रसार और शोरगुल भी बंद हो गया है। स्टूडेंट्स और लीडर्स 11 सितंबर को आने वाले नतीजों के इंतज़ार में है। मतदान तो पूरा हो गया पर शहर में जगह-जगह इस चुनाव की निशानियां रह गई है। जगह-जगह लगे पोस्टर्स और स्टीकर्स, चुनावों के बाद मानो वे प्रशासन को मुंह चिढ़ा रहे हों। शहर में छात्रसंघ चुनावों के दौरान प्रतियाशियों के समर्थको ने कई जगहों पर पोस्टर और स्टीकर्स लगाए गए थे। इसे लेकर प्रशासन ने सख्ती भी बरती थी और सम्पत्ति विरुपण अधिनियम के तहत कार्रवाई भी की गई थी। लेकिन चुनावों के बाद अब दीवारों, बस शेटलर्स, खंभे और ट्रांसफार्म समेत कई जगहें पोस्टर और स्टीकर्स से बदरंग होती नजर आई।

प्रशासन की सख्ती के चलते कुछ जगहों पर इन पोस्टरों को हटा दिया गया है, लेकिन पोस्टर उतारने के साथ-साथ वहां किया रंगरोगन भी उतरने लगता है। कुछ जगहों पर तो उम्मीदवारों की ओर कलर स्प्रे की मदद से नाम और बैलेट नम्बर सीधे दीवार पर लिख दिया गया है। जिससे स्थिति और भी बदरंग हो गई है। अब सवाल इस बात का है कि मतदान के बाद अब परिणाम 11 सितंबर को आना है, ऐेसे में क्या शहर की सूरत बिगाडऩे वालों पर कोई कार्रवाई की जाएगी या नहीं।

Published on:
01 Sept 2018 02:03 pm