जयपुर

समर एसेसिरीज बन रही स्टाइल स्टेटमेंट

समरकोट, सनग्लॉसेस और स्टाइलिश अंब्रेला डिमांड में
2 min read
Apr 13, 2018
Jaipur NEWS

जयपुर . राजापार्क में दिन के समय अक्सर रास्ते में और स्कूटी पर गल्र्स, लेडीज और बच्चे समरकोट और छाते में दिखने लगे हैं। इन दिनों ये फैशन में इतने ट्रेंडी हो रहे हैं कि यूथ इनमें ही घर से बाहर निकलते हैं। गर्मी में बढ़ते टेम्प्रेचर के कारण इन दिनों राजापार्क के मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और वैराइटी वाले छाते, समरकोट और सनग्लासेस की डिमांड बढ़ गई है। बच्चों से लेकर महिलाओं में इस तरह के फैशन का क्रेज ज्यादा देखा जा रहा है।

श्रृग्स और ओवरकोट

मार्केट में समरकोट श्रृग्स की डिजाइन और लुक में नए-नए एक्सपेरिमेंट होते दिखाई दे रहे हैं। आजकल प्रिंटेड, प्लेन, लाइनिंग के अलावा वर्क वाले समरकोट श्रृग्स के डिजाइन में भी अवेलेबल हैं। इनकी खासियत है कि ये आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं और इन्हें बार-बार उतारने की जरूरत नहीं होती।

गर्मी में बढ़ते टेम्प्रेचर के कारण इन दिनों राजापार्क के मार्केट में अलग-अलग डिजाइन और वैराइटी वाले छाते, समरकोट और सनग्लासेस की डिमांड बढ़ गई है।

कूल लुक देता समरकोट

इस मौसम में न केवल कॉटन बल्कि सिल्क, खादी, लिनेन आदि की डिमांड बढ़ गई है। ये ऐसे फैब्रिक हंै जिससे बने पेंट, टी-शर्ट या कोई भी ड्रेस काफी हल्के और कंफर्टेबल रखते हैं। गल्र्स चाहे ऑफिसगोइंग हो या कॉलेजगोइंग तेज धूप में घर से बाहर निकलते समय फुल स्लीव्ज व थ्री-फोर्थ स्लीव्ज समरकोट पहनना पसंद करती हैं।

स्टाइलिश छाता

गल्र्स को छातों में कई वैराइटी और डिजाइन पसंद आ रहे हैं। इनमें पोलका डॉट, पैच वर्क, लाइनिंग के अलावा फ्रिल जैसे डिजाइन हिट हैं। वहीं बच्चों को कार्टून कैरेक्टर के प्रिंट वाले छाते काफी आकर्षित कर रहे हैं। नई वैराइटी के छातों में हार्ट या स्टार शेप छाता, एनिमल प्रिंट और फ्लोरल पसंद की लिस्ट में टॉप पर हैं। यही कारण है कि इन दिनों राजापार्क और जवाहरनगर के बाजारों में समर एसेसरीज को यूथ काफी पसंद कर रहे हैं।

ट्रेंड में हैं छाते

बारिश ही नहीं धूप की किरणों से बचाव के लिए भी अम्ब्रेला फैशन स्टेटमेंट बने हुए टैनिंग से बचने के लिए गल्र्स और बच्चों के बीच छाता कैरी करना आसान विकल्प बनता जा रहा है। मार्केट में इन दिनों स्पेशल यूवी प्रोटेक्टिव अम्ब्रेला भी डिमांड में हैं। ये प्लेन और प्रिंटेड के अलावा कई शेप में भी अवेलेबल हैं। राजापार्क में गल्र्स ट्रेंडी छातों को ज्यादा पसंद कर रही है। एरिया फीमेल्स की माने तो हर बार चेहरे पर स्कार्फ बांधे रखना भी तपती गर्मी में मुश्किलों भरा होता है। ऐसे में यह ट्रेंडी छाते बेहतर ऑप्शन साबित हो रहे हैं।

Published on:
13 Apr 2018 04:42 pm