जयपुर

सुमरत सिंह बने BSP प्रदेश अध्यक्ष, अब होगा नई कार्यकारिणी का गठन

Sumrat Singh is the new Rajasthan BSP chief: राजस्थान प्रदेश बहुजन समाज पार्टी का नया अध्यक्ष सुमरत सिंह को बनाया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को सुमरत सिंह की नियुक्ति को लेकर मुहर लगा दी। इसी तरह से हंसराज मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
less than 1 minute read
Sep 29, 2019
1_1.jpg

जयपुर।

राजस्थान प्रदेश बहुजन समाज पार्टी का नया अध्यक्ष सुमरत सिंह को बनाया गया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को सुमरत सिंह की नियुक्ति को लेकर मुहर लगा दी। इसी तरह से हंसराज मीणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार नई दिल्ली में हुई पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में राजस्थान में नई कार्यकारिणी बनाये जाने को लेकर मंथन हुआ। बैठक में दलित नेता सुमरत सिंह को राजस्थान का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर सहमति बनी। सुमरत अब निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सीताराम मेघवाल की जगह ज़िम्मेदारी संभालेंगे।

बैठक में राजस्थान में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष पद पर भी नियुक्ति दी गई है। इस पद पर हंसराज मीणा को नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि अब सुमरत सिंह और हंसराज मीणा मिलकर प्रदेश में कार्यकारिणी का नए सिरे से गठन करेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिनों बसपा की प्रदेश इकाई में बड़ा उलटफेर देखने को मिला था। पार्टी से चुनकर आये छह विधायकों ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इसके बाद जयपुर में हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों के दो गुट आपस में भीड़ गए थे। नौबत जूतम-पैजार तक पहुंच गई थी।

Updated on:
29 Sept 2019 11:50 am
Published on:
29 Sept 2019 11:49 am