जयपुर

वीजा देकर चला रहा आतंक का ट्रेनिंग कैंप

आतंकी सगंठन अब पाकिस्तान में बकायदा वीजा देकर कश्मीरी युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग के लिए भेज रहे हैं और हथियारों को ड्रोन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गिरा रहे हैं। इसका खुलासा मार्च में हुई एक घुसपैठ की जांच के बाद हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jun 2020, 12:43 AM IST
वीजा देकर चला रहा आतंक का ट्रेनिंग कैंप
वीजा देकर चला रहा आतंक का ट्रेनिंग कैंप

जम्मू-कश्मीर में एलओसी की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के कारण अब आतंकी संगठन युवाओं को सीमा पार करा पाकिस्तान नहीं भेज पा रहे हैं। आतंकी संगठन बुरी तरह से बौखलाए हुए हैं। यही वजह है कि अब आतंकियों ने पूरी रणनीति बदल दी है। आतंकी सगंठन अब पाकिस्तान में बकायदा वीजा देकर कश्मीरी युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग के लिए भेज रहे हैं और हथियारों को ड्रोन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर गिरा रहे हैं। इसका खुलासा मार्च में हुई एक घुसपैठ की जांच के बाद हुआ है। पता चला है कि अब तक 399 युवाओं को वीजा मिल चुका है।
कश्मीर के बदले भूगोल से बौखलाया पाक
अब बड़ी बात यह है कि इसमें से 218 युवाओं के बारे में कोई जानकारी नहीं है। संदेह है कि इन सभी युवाओं को आतंकी ट्रेनिंग के लिए ही भेजा गया है। कश्मीर के बदले भूगोल के बाद पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है, ऐसे में लगातार पुलवामा जैसे हमले की फिराक में है। पिछले दिनों एक के एक बाद एक व्हीकल बेस्ड आइईडी की बरामदगी भी इस बात का सबूत है। इस सब के पीछे एक ही मंशा है कि इसे स्थानीय रंग दिया जा सके।

Updated on:
28 Jun 2020, 12:43 AM IST
Published on: