जयपुर

आज की ऑडियंस बहुत सिलेक्टिव हो गई है और कंटेंट ही किंग बन गया है : अरबाज खान

अरबाज खान ने बताया कि कोविड के दौरान उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्मों के माध्यम से वर्ल्ड सिनेमा का अनुभव किया, जिससे उनकी दर्शक समझ बढ़ी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Sep 2024, 9:26 PM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान फिल्म फेस्टिवल के तहत भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा की विविधता को सेलिब्रेट करते हुए एक टॉक शो का आयोजन किया गया। इसमें अभिनेता अरबाज खान, बालिका वधु की अभिनेत्री स्मिता बंसल, सीनियर एक्टर पुनीत इस्सर, तमिलनाडु के कार्थिक साउंडराराजन सहित कई अन्य प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

फेस्टिवल की फाउंडर संजना शर्मा और प्रोग्रामिंग हेड अनिल जैन ने कहा कि इस टॉक शो ने क्षेत्रीय सिनेमा के विकासशील परिदृश्य पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। अरबाज खान ने बताया कि कोविड के दौरान उन्होंने ओटीटी प्लेटफार्मों के माध्यम से वर्ल्ड सिनेमा का अनुभव किया, जिससे उनकी दर्शक समझ बढ़ी। उन्होंने कहा कि आज की ऑडियंस बहुत सिलेक्टिव हो गई है और कंटेंट ही किंग बन गया है।

अरबाज ने राजस्थान में अपनी कई फिल्मों की शूटिंग के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि फिल्में अब छोटे शहरों और कस्बों की कहानियों पर आधारित हो रही हैं, और स्थानीय लोकेशंस की खोज बढ़ रही है। वे भोपाल को दूसरी फिल्म सिटी मानते हैं, जहां शूटिंग का माहौल उत्कृष्ट है।

स्मिता बंसल ने राजस्थान की संस्कृति को फिल्मों में प्रदर्शित करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यदि दर्शक किसी प्रोजेक्ट को स्वीकार कर लेते हैं तो उसकी प्रगति अवश्य होती है। पुनीत इस्सर ने भी क्षेत्रीय सिनेमा की सराहना की और इसे हिंदुस्तानी सिनेमा का हिस्सा मानते हुए कहा कि ये फिल्में हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं।

इस टॉक शो ने विभिन्न क्षेत्रीय सिनेमा की विशेषताओं और उनके प्रभाव को उजागर किया। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि क्षेत्रीय सिनेमा अब एक महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है।

Updated on:
28 Sep 2024, 9:26 PM IST
Published on: