जयपुर

Triveni River 5 September Latest Update:: त्रिवेणी नदी पूरे उफान पर, क्या तोड़ पाएगी 25 अगस्त का अपना ही रेकॉर्ड

Triveni River : त्रिवेणी का गेज 4.20 को छू गया है। लेकिन 25 अगस्त को त्रिवेणी 4.30 मीटर तक अब तक सर्वाधिक गेज के साथ बही थी।
less than 1 minute read
Sep 05, 2024
Feature image

जयपुुर। बीसलपुर बांध में आने वाली प्रमुख नदी त्रिवेणी एक बार फिर अपने ही रेकार्ड तो तोडऩे को तैयार हो रही है। त्रिवेणी नदी का गेज इस समय 4.20 मीटर को छू गया है। इससे बीसलपुर बांध में पानी की आवक बहुत तेज हो गई है। जिस रफ्तार से बांध में पानी आ रहा है, यही रफ्तार अगले 24 घंटे तक रही तो शुक्रवार दोपहर बाद बांध के गेट खोलने के पूरे चांस बन जाएंगे।

ठीक 11 दिन बाद वहीं रफ्तार, वही आवक
त्रिवेणी नदी में पिछली बार 25 अगस्त को रेकॉर्ड तोड़ पानी आया था। 25 अगस्त को शाम छह बजे बाद त्रिवेणी का गेज 4.30 मीटर को छू गया था। उस समय भी मानसून सक्रिय था। इसके बाद त्रिवेणी ने 5 सितम्बर को यही रेकॉर्ड बनाया है। शुक्रवार सुबह दस बजे तक त्रिवेणी 4.20 मीटर को छू रही है। त्रिवेणी की रफ्तार, मानसून की सक्रियता और आस-पास के क्षेत्र में बारिश के चलते उम्मीद है कि नदी अपना ही रेकॉर्ड तोड़ देगी।

त्रिवेणी की यह रही रफ्तार-जानें एक नजर में
25 अगस्त-4.30 मीटर
1 सितम्बर-2.80 मीटर
2 सितम्बर-2.90 मीटर
3 सितम्बर-3.00 मीटर
4 सितम्बर-3.10-3.50 मीटर
5 सिम्बर- 4.10 से 4.20 मीटर (सुबह दस बजे तक)

Updated on:
05 Sept 2024 11:09 am
Published on:
05 Sept 2024 11:09 am