जयपुर

Weather Update: राजस्थान में बारिश को लेकर बड़ी खबर, अब होने वाला है ऐसा

जयपुर, बारां सहित कई अन्य जिलों में गुरुवार को तेज बरसात हुई। मौसम विभाग जयपुर में हुई तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाने में फेल रहा।

2 min read
Nov 11, 2022

Rajasthan Weather Update: जयपुर, बारां सहित कई अन्य जिलों में गुरुवार को तेज बरसात हुई। मौसम विभाग जयपुर में हुई तेज बारिश का पूर्वानुमान लगाने में फेल रहा। एक दिन पहले ही विभाग ने पूर्वानुमान जारी कर बताया था कि 10 नवंबर से मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में गिरावट होगी। इस पूर्वानुमान से इतर जयपुर में तेज बारिश हुई। शहर में दोपहर 2 बजे अचानक मौसम बदला और आसमान में घटाएं छा गई। आधे घंटे बाद बरसात शुरू हुई। करीब एक घंटे तक तेज बरसात हुई। इस दौरान 15 मिमी पानी बरसा। सड़कों पर पानी भर गया। अचाकन बदले मौसम से तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट हुई। दोपहर 3.30 बजे तापमान गिरकर 20.1 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि 2.30 बजे तापमान 27.7 डिग्री था। बारिश के कारण अचानक सर्दी बढ़ गई। दिन में ही लोगों ने स्वेटर-जैकेट पहन लिए।

विभाग का तर्क: स्थानीय दबाव के कारण हुई बारिश
तेज बरसात का पूर्वानुमान नहीं लगाने के पीछ मौसम केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि बरसात स्थानीय दबाव के कारण हुई है। दो दिन पहले बरसात हुई थी, ऐसे में हवा में नमी मौजूद थी। स्थानीय स्तर पर एस सिस्टम बना, जिसे हवा में मौजूद नमी ने सपोर्ट किया। इसके कारण बारिश हुई।



आज से बारिश के आसार नहीं, रात का तापमान तेजी से गिरेगा
मौसम केंद्र जयपुर शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं रहेगा। ऐसे में बारिश के आसार नहीं है। हालांकि, कुछ स्थानों पर बादल छाए रह सकते हैं। इसी के साथ हवा के पैटर्न में बदलाव होगा। इसके कारण तापमान में गिरावट होगी। रात के तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

जयपुर में रात का तापमान 13-14 डिग्री तक गिर सकता है, वहीं शेखावटी में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे आ सकता है। वहीं दिन के तापमान में भी 2-3 डिग्री की गिरावट होगी। जिससे ठंड़ का असर और बढेगा। हालांकि, अभी शीतलहर जैसी स्थिति नहीं बनेगी।

Published on:
11 Nov 2022 10:23 am
Also Read
View All