जयपुर

महिला ने पेड़ पर चढ़कर किया हंगामा, पुलिस ने उतारने की कोशिश तो लगा दी पेड़ से छलांग, SMS अस्पताल में उपचार जारी

महिला ने पेड़ पर चढ़कर किया हंगामा फिर पेड़ से कूदी महिला, एसएमएस अस्पताल में उपचार जारी, मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही महिला

2 min read
Dec 11, 2017

जयपुर। करतारपुरा फाटक के पास आज अलसुबह एक महिला ने पेड़ पर चढ़कर अजीबो-गरीब हरकतें करना शुरु कर दिया। महिला को ना किसी की परवाह थी और ना ही पेड़ से गिरने का डर। इसकी वजह महिला का मानसिक रुप से अस्वस्थ होना बताया जा रहा है। जी हां, एक महिला पेड़ पर चढ़ गई और हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला को अचानक ऐसी हरकत करते देख नीचे भारी भीड़ जुट गई और लोग महिला को नीचे उतरने को कहते रहे। लेकिन वह पेड़ पर इतनी ऊंचाई पर थी। महिला पेड़ से कूदने की धमकी देती रही। यह देखकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को देख महिला थोड़ी देर के लिए घबराई लेकिन फिर उसकी हरकत जारी ही रही। पुलिस ने पेड़ के नीचे जाल बिछा कर उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन इससे पहले ही महिला पेड़ से कूद गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

महिला मानसिक रूप से बीमार बताई जा रही है। महिला के हंगामा करने की सूचना पर उसका पति व बच्चे भी पहुंच गए थे। पुलिस के अनुसार करतारपुरा फाटक के नजदीक रहने वाली गीता मूलत: बसवा दौसा की रहने वाली है। आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे घर से निकली और पास में ही पेड़ पर चढ़कर हंगामा करने लगी। मौके पर जमा भीड़ ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 45 वर्षीय गीता को उतारने के लिए उसके परिजनों के साथ पुलिस ने भी प्रयास किया, लेकिन महिला नीचे नहीं उतरी और कूदने की धमकी देने लगी। इस पर पुलिस ने पेड़ के नीचे जाल बिछाना चालू किया तो महिला ने पेड़ से छलांग लगा दी। जांच अधिकारी एसआई सागर ने बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है और वह आज सुबह घर से निकल कर पेड़ पर चढ़ गई और हंगामा करने के बाद वह पेड़ से कूद कर घायल हो गई। महिला का अस्पताल में उपचार जारी है।

ये भी पढ़ें

फायरिंग की बढ़ती घटनाओं से राजधानी में फैली दहशत, नशे में धुत युवक ने कहासुनी के बाद साथी को मारी गोली

Published on:
11 Dec 2017 12:37 pm
Also Read
View All