जैसलमेर

गलियों में गरबा नृत्य की धूम,देखें तस्वीरें

शारदीय नवरात्रा के दौरान गली-गली में गरबा नृत्यों की धूम मची हुई है।

less than 1 minute read
Oct 17, 2018
गलियों में गरबा नृत्य की धूम,देखें तस्वीरें

पोकरण. कस्बे में इन दिनों चल रहे शारदीय नवरात्रा के दौरान गली-गली में गरबा नृत्यों की धूम मची हुई है। शाम होते ही गलियों में महिलाएं व युवतियां एकत्रित हो जाती है तथा गरबा स्थल पर पहुंचकर देर रात तक गुजराती गीत व संगीत पर डांडिया नृत्य करती है। कस्बे के चांदप्रोल मोहल्ले, मंगलपुरा, पुरोहितों की गली, सेवगों की गली, खत्रियों की गली, सूरजप्रोल, खटीकों का बास में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना की गई है। यहां शाम होते ही महिलाओं व युवतियों की भीड़ उमड़ती है तथा देर रात तक डांडिया नृत्य करते है।
नाचना. शारदीय नवरात्रा केे दौरान गांव में गरबा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शाम ढलते ही रंग बिरंगे गुजराती कपड़े पहने युवक युवतियां माहेश्वरी मोहल्ले में एकत्र हो जाते है। यहां रात्रि आठ बजे बाद गुजराती धुनों पर डीजे पर शुरू होता है गरबा नृत्य, जो देर रात तक चलता है। इस दौरान बच्चे, युवक युवतियां व महिलाएं गरबा नृत्य कर लुत्फ उठा रहे है। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती है।

Published on:
17 Oct 2018 08:10 pm
Also Read
View All