जैसलमेर

JAISALMER NEWS- ‘आधी दुनिया’ ने राजनीति को स्वच्छ बनाने का लिया संकल्प

‘चेंजमेकर’के तहत ऐतिहासिक स्थल पर हुई महिलाओं की संगोष्ठी
2 min read
patrika changemaker
patrika

महिलाओं ने खुल कर व्यक्त किए विचार
जैसलमेर. राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए ‘पत्रिका’ की ओर से चलाए जा रहे महाअभियान ‘चेंजमेकर- स्वच्छ करें राजनीति’को सफल बनाने में हम महिलाएं कतई पीछे नहीं रहेंगी। राजनीति के स्वच्छ होने से ही देष और समाज का सर्वांगीण विकास संभव हो पाएगा।महिलाएं देष की कुल आबादी का आधा हिस्सा हैं और हम अगर यह ठान लें कि भ्रष्ट, लालची, आपराधिक चरित्र वाले तत्वों को राजनीति में सफल नहीं होने देंगी तो वे कतई अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सकते।कुछइसी तरह के विचार गुरुवार को पत्रिका की ओर से आयोजित चेंजमेकर महाअभियान के तहत जैसलमेर के सोनार दुर्ग स्थित ऐतिहासिक रियासतकालीन कारागृह स्थल पर आयोजित महिलाओं की संगोष्ठी में मौजूद महिलाओं ने प्रकट किए।कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा राजनीति को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। समाजसेविका आषा व्यास कार्यक्रम की संयोजक थी तथा पार्षद ईष्वरी भाटिया व पूर्णिमा तेजवानी मंचासीन रही।

IMAGE CREDIT: patrika

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी जरूरी
इस मौके पर संयोजक आषा व्यास ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियां महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की बात करती हैं लेकिन मौका देने से बचती हैं।जब तक हम राजनीति को गंदा मानकर इससे भागते रहेंगे, कुछस्वार्थी तत्व नीचे से ऊपर तक राजनीति पर कब्जा किये रहेंगे।उन्होंने कहा कि हम दूसरों को वोट देने तक सीमित हैं।इसका नुकसान यह हुआ कि राजनीति में सक्रिय रहने वाले लोगों में ऐसे तत्वों की सं या बढग़ई, जिनके लिए यह सेवा नहीं बल्कि मेवा हासिल करने का माध्यम है।अब यह तस्वीर बदलनी चाहिए।आप भले ही किसी भी राजनीतिक दल की विचारधारा से प्रभावित हों, उसे अच्छा मानती हों, या आप निर्दलीयों की राह उचित समझती हों, बस सक्रिय हो जाइए।आपकी पहल से अन्य महिलाओं की भी हि मत खुलेगी, यह कारवा बढ़ेगा तथा स्वार्थ की राजनीति करने वालों के हौसले पस्त होंगे।

IMAGE CREDIT: patrika

यह निकला निचोड़
-बेदाग चेहरे राजनीति में आगे बढ़े।
-देष और समाज के लिए समर्पित व्यक्तियों का समर्थन किया जाए।
-उ मीदवार ईमानदार, सच्चरित्र, सुषिक्ष् िात, योग्य हो।
-आमजन के प्रति समर्पित व्यक्ति को वोट दिया जाए।

तीन संकल्प लिए
संगोष्ठी में उपस्थित महिलाओं को संयोजक आषा व्यास ने स्वच्छ राजनीति के लिए तीन संकल्प दिलाए। कार्यक्रम में ईष्वरी भाटिया, पूर्णिमा तेजवानी, योगिता पुरोहित, नम्रता व्यास, स्वाति जगाणी, नीतू व्यास, प्रिया, मनीषा व्यास, पदमा गोपा ने भी विचार प्रकट किए।वहीं निकिता, नंदनी, लक्ष् िाता, विनीता, षिल्पा व्यास, दीक्ष् ाा व्यास, बबिता पुरोहित, ज्योति सोलंकी, पूजा पुरोहित, दिव्या व्यास, मनीषा षर्मा, तृप्ति षर्मा, गीता बिस्सा, मनीषा व्यास, राधिका व्यास, मुस्कान, टीना, विमला, मंजू जैन, रंजना व्यास, दीपिका, लक्ष् मी थानवी, कल्पना व्यास आदि मौजूद थी।

Published on:
31 May 2018 09:50 pm