जैसलमेर

JAISALMER NEWS- जैसलमेर से जोधपुर तक आरोपितों की तलाश

-बस जलाने का मामला
less than 1 minute read
Jaisalmer patrika
patrika news

जैसलमेर.जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर बुधवार को निजी बस जलाए जाने के मामले में पुलिस मुख्य आरोपित सहित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर जोधपुर ? तक तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि गुरुवार को कोई और आरोपित पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। जैसलमेर वृताधिकारी मांगीलाल राठौड़ ने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपितों की धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। आरोपितों के जैसलमेर स्थित गांवों के ठिकानों के साथ जोधपुर तक उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि जल्द ही मामले के अन्य आरोपित पुलिस की पकड़ में होंगे।
तीन जने किए गए थे गिरफ्तार
गौरतलब है कि बस जलाए जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक गौरव यादव ने अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने बडोड़ा गांव एवं पोकरण से आरोपित समुंद्रसिंह, बाबूसिह और प्रेमसिंह सभी निवासी बडोड़ा गांव को गिरफ्तार कर लिया था। गौरतलब है कि कई जनों ने मिलकर एमआर टे्रवल्स की ओर से संचालित लोक परिवहन सेवा की बस को जोधपुर जाते समय रुकवा कर जला दिया था। इस घटना से जिले भर में सनसनी फैल गई।

Published on:
15 Feb 2018 10:15 pm