जैसलमेर

नाचना पुलिस की कार्रवाई में 9 किलो 620 ग्राम डोडा पोस्त जब्त, तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

जैसलमेर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत नाचना पुलिस ने सफलता हासिल की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 किलो 620 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

less than 1 minute read
Mar 08, 2026

जैसलमेर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत नाचना पुलिस ने सफलता हासिल की। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 9 किलो 620 ग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे के निर्देश पर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पोकरण प्रवीण कुमार के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी नाचना गजेन्द्रसिंह के सुपरविजन में थाना क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत नाचना थानाधिकारी देवकिशन मय पुलिस जाब्ता ने दबिश देकर झबरसिंह उर्फ मेहताबसिंह पुत्र करणसिंह निवासी नाचना को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 9 किलो 620 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ नाचना थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

Published on:
08 Mar 2026 08:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर