जैसलमेर

पिता ने बताई बेटी के शारीरिक उत्पीड़न की दर्दभरी दास्तां.. पुलिस से गुहार में बस इतना कहा, ‘बेटी ला दो’

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Sep 01, 2018
physically tortured nurse abducted by accused, father filed FIR

नोहर /हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ जिले में नोहर के निकटवर्ती गांव चक सरदारपुरा में 22 वर्षीय लड़की के साथ जबरदस्ती बलात्कार कर मोबाइल से वीडियो क्लिप बनाकर कई दिनों तक देह शोषण कर अपरहण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने नोहर थाने में ढाणी चारणान निवासी तेजपाल पुत्र रामकुमार मेघवाल, सतवीर पुत्र हनुमान झाझडिय़ा, कालूराम पुत्र ओमप्रकाश ज्याणी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

निजी चिकित्सालय में काम करती थी नर्स
दर्ज मामले में लड़की के पिता ने बताया है कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री नोहर स्थित एक निजी चिकित्सालय में नर्स के पद पर कार्य करती है। पिछले एक माह से उसकी बेटी गुमसुम व परेशान रह रही थी। घर पर पूछताछ करने पर उसकी पुत्री ने बताया की उक्त तीनों आरोपियों ने एक माह पूर्व उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार कर अपने मोबाइल से वीडियो क्लिप बना ली और उस वीडियो को दिखा कर अब तक मेरे साथ बलात्कार कर रहे हैं। इंकार करने पर वीडियो को वायरल करने की धमकी दी जा रही है।

घटना की जानकारी किसी को देने पर अपहरण की धमकी
इसके आलावा घटना की जानकारी किसी अन्य को देने पर अपहरण कर जान से मरने की धमकी दे रहे है। इस संबंध में लड़की के पिता ने बताया है कि इस बात को लेकर पंचायत भी की गई किन्तु पंचायत में आरोपियों ने मुकदमा करवाने पर उसकी लड़की का अपरहण कर जान से मरने की धमकी दी।


पीड़ित पिता बोला, 'बस बेटी ला दो'
इसके आलावा लड़की के पिता ने बताया है कि शुक्रवार को उसकी पुत्री ने नोहर निजी चिकित्सालय में जाने की बात कही। वो घर से निकली जरूर, लेकिन लौटकर वापस घर नहीं आई और अब उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उसकी बेटी केवल पांच मिनट के लिए ही हॉस्पिटल पहुंची थी। लड़की के पिता की सूचना पर पुलिस ने बलात्कार, अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पिता ने पुलिस से बस उसकी बेटी वापस ले आने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें

एक दूसरे से लिपटकर कुंड में कूदा प्रेमी जोड़ा… इस स्थिति में देख हर कोई रह गया हैरान

Published on:
01 Sept 2018 12:20 pm
Also Read
View All