जैसलमेर

4 दिन से अधिकतम तापमान 31 डिग्री से ज्यादा

स्वर्णनगरी जैसलमेर में सुबह जल्दी और शाम से फिर रात तक सर्द हवाओं का अनुभव महसूस किया जा रहा है हालांकि पिछले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Nov 24, 2024
jsm news

स्वर्णनगरी जैसलमेर में सुबह जल्दी और शाम से फिर रात तक सर्द हवाओं का अनुभव महसूस किया जा रहा है हालांकि पिछले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया है। रविवार को भी दोपहर में धूप खिलने से वातावरण खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सै. रिकॉर्ड किया गया जबकि गत शनिवार को यह क्रमश: 31.5 व 15.2 डिग्री रहा था। शाम ढलने के साथ मौसम में गुलाबी ठंडक घुली हुई महसूस होती है जिसका असर रात गहराने के साथ और बढ़ गया। ऐसे ही अलसुबह धुंध रहने से मौसम पूरी तरह से सर्द बना रहा। इस दौरान बहुत कम संख्या में लोग सडक़ों पर नजर आए। रात के समय मांगलिक कार्यों की वजह से पिछले दिनों के दौरान लोगों को आवाजाही करने की विवशता थी लेकिन रविवार को सडक़ें रात 9.30 बजे के बाद खाली नजर आने लगी। जैसलमेर भ्रमण पर आए हुए सैलानियों को गुलाबी ठंडक में घूमने का पूरा लुत्फ आ रहा है।

Published on:
24 Nov 2024 09:35 pm