पोकरण. क्षेत्र के गंगाराम की ढाणी के पास शुक्रवार को श्वानों ने हमला कर तीन हिरणों को मौत के घाट के उतार दिया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग ने मौका मुआयना किया।
पोकरण. क्षेत्र के गंगाराम की ढाणी के पास शुक्रवार को श्वानों ने हमला कर तीन हिरणों को मौत के घाट के उतार दिया। सूचना पर पुलिस व वन विभाग ने मौका मुआयना किया।
साथ ही वन्यजीवप्रेमियों के सहयोग से अंतिम संस्कार किया गया। गौरतलब है कि लाठी, खेतोलाई, धोलिया सहित आसपास का क्षेत्र वन्यजीव बाहुल्य है। यहां बड़ी संख्या में हिरणों के साथ अन्य वन्यजीवों का स्थायी आवास है। गत कुछ महिनों से क्षेत्र में श्वानों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ये श्वान हिरणों के साथ अन्य वन्यजीवों पर हमला कर रहे है। लाठी क्षेत्र के धोलिया गांव के गंगाराम की ढाणी के पास शुक्रवार को सुबह हिरणों का झुंड विचरण कर रहा था। इस दौरान श्वानों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे तीन हिरणों की मौत हो गई। एक साथ तीन हिरणों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पंकज, महेन्द्र विश्नोई सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस वृताधिकारी भवानीसिंह राठौड़, पुलिस सहायक उपनिरीक्षक किशनसिंह भाटी, पदमचंद गोयल और लाठी वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी जगमालसिंह सोलंकी आदि मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। इसके बाद विश्नोई परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।