जैसलमेर

जैसलमेर के इस गाँव में जलापूर्ति बंद,पशु हो रहे है काल के ग्रास

पोकरण क्षेत्र के ऊंचपदरा गांव में गत 15-20 दिनों से जलापूर्ति बंद होने के कारण पशुकुण्ड सूखा पड़ा है। गांव के खेतदान सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गत 15-20 दिनों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिससे पशुकुण्ड सूखा पड़ा है तथा मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटक रहे है और दम तोड़ रहे है।
2 min read
Oct 24, 2018
jaisalmer
जैसलमेर के इस गाँव में जलापूर्ति बंद,पशु हो रहे है काल के ग्रास

पोकरण. क्षेत्र के ऊंचपदरा गांव में गत 15-20 दिनों से जलापूर्ति बंद होने के कारण पशुकुण्ड सूखा पड़ा है। गांव के खेतदान सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गत 15-20 दिनों से जलापूर्ति बंद पड़ी है। जिससे पशुकुण्ड सूखा पड़ा है तथा मवेशी पानी के लिए जंगलों में भटक रहे है और दम तोड़ रहे है। सोमवार को एक गाय पशुकुण्ड में पानी पीने के लिए आई। वह कुण्ड में कीचड़ देखकर अंदर घुसी, लेकिन कीचड़ में फिसल जाने के कारण वहीं गिर गई तथा पुन: उठ नहीं पाई। मंगलवार को उसने प्यास के मारे कुण्ड में ही दम तोड़ दिया। इसी प्रकार पशुकुण्ड की गत लम्बे समय से सफाई भी नहीं की गई है। जिससे यहां कचरा व गंदगी जमा पड़ी है। बावजूद इसके जलदाय विभाग की ओर से जलापूर्ति सुचारु करने व पशुकुण्ड की सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मलेरिया नियंत्रण को लेकर काढा पिलाया
जैसलमेर. मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए आयुर्वेद विभाग की ओर से मंगलवार को ग्राम पंचायत बान्धेवा व ग्राम पंचायत रामदेवरा में आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित काढा पिलाया गया। आयुर्वेद विभाग की ओर से ग्राम पंचायत बांधेवा में डॉ. नरेन्द्र कुमार शर्मा ने गठित टीम को पुरुष 1200 व महिला 255 और ग्राम पंचायत रामदेवरा में सूरजमल कम्पाउण्डर की ओर से पुरूष 114 व महिला 62 को आयुर्वेदिक औषधियों से निर्मित काढ़ा पिलाया व मौसमी बीमारियों से बचाव की जानकारी दी।

104 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
-आउट रिच चिकित्सा शिविर का आयोजन
जैसलमेर. राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत मंगलवार को जैसलमेर शहर की गीता आश्रम कच्ची बस्ती वार्ड नम्बर 34 जैसलमेर में एक दिवसीय नि:शुल्क आउटरिच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। डॉ.आर.पी.गर्ग ने बताया कि आउटरिच कैम्प में डॉ. सत्यम पालीवाल की ओर से कुल 104 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्ष सेवाए प्रदान की गई। आउटरिच कैम्प में 2 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जॉच भी की गई। कैम्प आयोजन में पूनम, विनोद कुमार, राजेन्द्र, निर्मला, विजेन्द्र, कमलेश मीणा, शिवपुरी, किरण कवंर, विमला, अमित कुमार एवं अमर सिंह ने सहयोग प्रदान किया ।

Published on:
24 Oct 2018 04:47 pm