पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई
भीनमाल. पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को भाजयुमो के यूथ चला बूथ कार्यक्रम को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। इस मौके भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की ताकत है। उन्होंने कहा कि संगठन की सबसे बूथ सबसे बड़ी इकाई है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर कार्य कर संगठन को मजबूती प्रदान करंे। सांसद देवजी पटेल ने बूथ रचना को संगठन की प्राथमिक आवश्यकता बताया। मजबूत बूथ युवा मोर्चा का प्राथमिक कार्य होना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत ने बूथ चला यूथ कार्यक्रम को सफल बनाने संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। कार्यशाला को पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी, प्रधान धुखाराम राजपुरोहित, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंग्लाजदान चारण व भाजपा महामंत्री जसराज बाली ने भी विचार-व्यक्त किए। कार्र्यशाला का संचालन भाजयुमो वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भरतसिंह राव ने किया। इस मौके हाजी तय्यब बागवान, उपाध्यक्ष सत्यवानसिंह राजपुरोहित, रिड़मलसिंह, जिला मंत्री कृष्ण माली, रमेश चौधरी सेवड़ी, नगर अध्यक्ष घनश्याम वैष्णव, नरेश कुमार माली, चंदनसिंह भोजाणी, नरेन्द्र आंजणा, नरपत गोस्वामी, ओमप्रकाश, गंगासिंह देवड़ा, समुन्द्रसिंह, ललिता वणधर, जिला परिषद सदस्य पवनीदेवी मेघवाल, जगदिश शारदा, गंगासिंह देवड़ा, रमेश कुमार रोपसी, सुरेश चौधरी, ओमप्रकाश सांखला व उगमसिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
नमो राज सेवा केन्द्र शुरू
शहर में बुधवार को भाजयुमो का नमो राज सेवा केन्द्र का शुभारंभ हुआ। इस मौके भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अशोक सैनी भादरा, सांसद देवजी पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्रसिंह बालावत, प्रधान धुखाराम राजपुरोहित, पालिकाध्यक्ष सांवलाराम देवासी ने फीता काटकर केन्द्र का शुभारंभ किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिंग्लाजदान चारण ने अतिथियों का आभार ज्ञापित किया। इस मौके प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि यह कार्यालय कार्यकर्र्ताओं के लिए मिशाल बनेगा।
भाकपा की बैठक आयोजित
सांचौर. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की बैठक किसान भवन में मंगलवार दोपहर १२ बजे आयोजित तकी गई हुई। बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी हितों को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की ओर से बजट में किसान हित में कोई खास घोषणा नहीं करने व अनाज का न्यूनतम मूल्य निर्धारित करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही किसान विरोधी नीतियों का विरोध करने का निर्णय किया गया। इसके अलावा नर्मदा नहर का मरम्मत कार्य मार्च तक पूरा करने, किसानों को कृषि कनेक्शन जारी करने व लम्बित घरेलू कनेक्शन जल्द देने सहित विभिन्न मांगों को लेकर १९ फरवरी को उपखंड मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय किया गया। इस दौरान कॉमरेड वनाराम चौधरी, भाकपा जिला सचिव ईशराराम बिश्नोई, भारमलराम, राणाराम, धनराज, हरचंदराम व पेमाराम व अन्य मौजूद थे।