जालोर. किसान हित की मांगों को लेकर कांगे्रस द्वारा बुधवार को दिए गए धरने में करीब 5 घंटे चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद शाम को कलक्टर ने एक प्रेस नोट जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसमें बताया है कि जिला कलक्टर कार्यालय के सामने बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा टेन्ट […]
जालोर. किसान हित की मांगों को लेकर कांगे्रस द्वारा बुधवार को दिए गए धरने में करीब 5 घंटे चले नाटकीय घटनाक्रम के बाद शाम को कलक्टर ने एक प्रेस नोट जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने इसमें बताया है कि जिला कलक्टर कार्यालय के सामने बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा टेन्ट लगाकर सभा का आयोजन किया गया । जिला कलक्टर द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को ज्ञापन के साथ अन्दर आमंत्रित किया गया। परन्तु समझाईश के उपरान्त भी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी कलेक्टेऊट परिसर में धरने पर बैठ गए। जिला कलक्टर एल.एन. सोनी ने बताया कि बुधवार को स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट के सामने सभा का आयोजन किया गया । सभा उपरान्त करीब सोै -डेढ सौ लोगों की भीड कलक्टर कार्यालय कक्ष के मुख्य द्वार पर आ गई। जिस पर उनके द्वारा प्रतिनिधि मण्डल को ज्ञापन देने के लिये आमंत्रित किया गया । परन्तु सांचौर विधायक सुखराम विश्नोई द्वारा भीड़ में ऐलान किया गया कि ज्ञापन लेने के लिये जिला कलक्टर स्वयं बाहर आकर ज्ञापन लेवें। ऐसी स्थिति मे पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भीड़ से समझाईश की गई कि यदि वे बाहर ज्ञापन देना चाहते है तो मौके पर उपस्थित अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी जालोर को दे सकते है अथवा 5 से 11 सदस्यों का प्रतिनिधि मण्डल जिला कलक्टर के चैम्बर मे जाकर ज्ञापन दे सकते है। । परन्तु कई बार समझाईश करने के उपरान्त भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह सलाह मानने से इन्कार कर दिया एवं कलेक्ट्ऊेट परिसर में धरने पर बैठ गये। धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के धूप में होने के कारण जिला प्रशासन द्वारा पानी की बोतले भी उपलब्ध करवाई गई । जिन्हें उन्होने लेने से मना कर दिया। उन्होने बताया कि दिन मे धूप अधिक होने से सभा मे 5 व्यक्तियों की तबीयत थोडी खराब होने पर तुरन्त एम्बुलेंस में नजदीकी जिला अस्पताल भेजा गया । जहां उनका उपचार जारी है तथा स्थिति सामान्य है। प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों द्वारा धरनार्थियों को शांतिपूर्वक प्रतिनिधि मण्डल के रूप मे आकर ज्ञापन देने की समझाईश देर शाम तक जारी रही ।