जांजगीर चंपा

नाबालिग के हाथ किए जा रहे थे पीले, इतने में पहुंची पुलिस की टीम, रूकवाई शादी

- बाल विवाह को लेकर जिले में लगातार हो रही है कार्रवाई
less than 1 minute read
नाबालिग के हाथ किए जा रहे थे पीले, इतने में पहुंची पुलिस की टीम, रूकवाई शादी
नाबालिग की शादी की हो चुकी थी तैयारी, बारात भी पहुंच चुकी थी द्वार, विभाग को जानकारी मिलते ही पहुंची टीम, रूकवाई शादी

जांजगीर-चांपा. महिला एवं बाल विकास की टीम ने जिले में दो गांवों में बाल विवाह की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए दोनों जगह शादी होना रूकवाया। कपिस्दा में 15 साल की नाबालिग की शादी की तैयारी चल रही थी। बारात द्वार पर पहुंच गई थी।
बाल विवाह को लेकर जिले में लगातार कार्रवाई हो रही है।

इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के अफसरों को 26 अप्रैल को यह जानकारी मिली कि बम्हनीडीह ब्लॉक के ग्राम कपिस्दा में एक नाबालिग की शादी कराई जा रही है। ऐसे में बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल के नेतृत्व में एक टीम ग्राम कपिस्दा पहुंची जहां नाबालिग की शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी और बारात भी पहुंच चुकी थी।

परिजन से नाबालिग की अंकसूची लेकर जन्मतिथि की जांच की जिसमें बालिका की उम्र 15 साल 11 महीने ही निकली। ऐसे में टीम ने दोनों पक्षों के लोगों को बुलाकर सरपंच की मौजूदगी में समझाइश दी और बताया कि बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह कराना कानून अपराध होगा। समझाइश के बाद टीम ने शादी रूकवाने की कार्रवाई की। इस दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल, पूजा तिवारी, सुशील पटेल, अमित भोई, अरूणा तिवारी, दुर्गेश नंदनी समेत पुलिस अधिकारी और स्टाफ टीम में शामिल थे।

Updated on:
27 Apr 2019 08:09 pm
Published on:
27 Apr 2019 08:09 pm
Also Read
View All
घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह