जांजगीर चंपा

PM Kisan Yojana: किसान समृद्धि योजना की सब्सिडी का डेढ़ साल से कर रहे इंतजार, सामने आई ये बड़ी वजह

Janjgir Champa News: किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को बोर खनन और पंप विस्थापन के लिए विभाग की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाती है। फंड आने पर किसानों को सब्सिडी नियमानुसार जारी होती है। फंड आते ही सभी किसानों को सब्सिडी जारी की जाएगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Jun 2023, 6:56 PM IST
Farmers have been waiting for years for the subsidy of Samriddhi Yojana
किसान समृद्धि योजना की सब्सिडी का डेढ़ साल से कर रहे इंतजार

Chhattisgarh News: जांजगीर-चांपा। किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसान समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन और पंप विस्थापन के लिए मदद के रुप में सब्सिडी राशि दी जाती है। किसान शुरु में स्वयं खर्च कर बोर खनन और पंप विस्थापन कराते हैं। बाद में किसानों को सब्सिडी के रुप में तय राशि प्रदान की जाती है।

किसानों को नियमानुसार इसके लिए दस्तावेजों और फोटोग्राफ्स के साथ कृषि विभाग में आवेदन जमा करना होता है। वेरिफिकेशन के बाद किसानों को सब्सिडी मिलती है। कृषि विभाग की माने तो अब तक योजना के तहत करीब ओबीसी और सामान्य वर्ग के 42 किसानों के (cg news) द्वारा सब्सिडी के लिए आवेदन किया गया है जिन्हें सब्सिडी का वितरण करना शेष है।

41 हजार रुपए तक मिलती है सब्सिडी

योजना के तहत किसानों को अलग-अलग कैटगिरी के तहत सब्सिडी मिलती है। इनमें एससी और एसटी वर्ग के किसानों को 41 हजार रुपए, ओबीसी वर्ग के किसानों को 35 हजार रुपए और सामान्य वर्ग के किसानों को 25 हजार रुपए तक अधिकतम सब्सिडी मिलती है। यानी किसानों को लगभग 45 से 50 फीसदी तक सब्सिडी मिल जाती है। क्योंकि बोर खनन और पंप विस्थापन में करीब 75 से 80 हजार रुपए तक खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आधी राशि सब्सिडी के रुप में मिलने से किसानों को राहत मिल जाती है।

बताया जा रहा है कि एससी और एसटी वर्ग के किसानों को तो सब्सिडी की राशि मिल रही है लेकिन ओबीसी और सामान्य वर्ग के लिए सब्सिडी फंड के अभाव में नहीं मिल पा रही है। सब्सिडी के लिए किसानों को विभाग के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसान समृद्धि योजना के तहत नलकूप खनन और बोर पंप लगाने वाले किसानों को योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी का इंतजार (PM Kisan Yojana) करना पड़ रहा है। लगभग डेढ़ साल से किसानों को सब्सिडी का इंतजार है। कृषि विभाग की माने तो फंड की समस्या के चलते सब्सिडी वितरण में देरी हो रही है।

किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को बोर खनन और पंप विस्थापन के लिए विभाग की ओर से सब्सिडी प्रदान की जाती है। फंड आने पर किसानों को सब्सिडी नियमानुसार जारी होती है। फंड आते ही सभी किसानों को सब्सिडी जारी की जाएगी।

- एमडी मानकर, डीडीए कृषि जांजगीर-चांपा

Published on:
Also Read
View All
घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह