जांजगीर चंपा

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 20 दिन बाद भी शुरू नहीं हुई धान खरीदी, केंद्र का चक्कर लगा रहे किसान

CG Dhan Kharidi: धान खरीदी शुरू हुए पूरे 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस प्रमुख केंद्र में अब तक खरीद का काम शुरू नहीं हो सका। किसान रोज़ केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं और समर्थन मूल्य पर धान बेचने का इंतज़ार कर रहे हैं।
less than 1 minute read
CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ के इस जिले में 20 दिन बाद भी शुरू नहीं हुई धान खरीदी, केंद्र का चक्कर लगा रहे किसान

CG Dhan Kharidi: सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक में धान खरीदी केंद्र में खरीदी शुरू होने में अब भी देरी बनी हुई है। धान खरीदी शुरू हुए पूरे 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन इस प्रमुख केंद्र में अब तक खरीद का काम शुरू नहीं हो सका। किसान रोज़ केंद्र के चक्कर लगा रहे हैं और समर्थन मूल्य पर धान बेचने का इंतज़ार कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार यहाँ के खरीदी प्रभारी मेडिकल लीव पर हैं, जिसके कारण प्रक्रिया अटकी हुई है। किसानों ने जब संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, तो सिर्फ सोमवार तक खरीदी शुरू होने का मौखिक आश्वासन दिया गया है।

हर साल 89 से 90 हजार क्विंटल धान खरीदी

महत्वपूर्ण बात यह है कि इस केंद्र में हर साल लगभग 89 से 90 हजार क्विंटल धान खरीदा जाता है। ऐसे में किसानों को चिंता है कि समय पर खरीदी नहीं शुरू हुई तो क्या वे अपना धान बेच पाएँगे और क्या उन्हें उचित मूल्य मिल पाएगा। किसानों का कहना है कि वे लगातार उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत करा रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ भरोसा ही मिल रहा है। अब देखना यह है कि सिरियागढ़ केंद्र में खरीदी आखिर कब शुरू होती है।

Updated on:
07 Dec 2025 04:01 pm
Published on:
07 Dec 2025 03:59 pm
Also Read
View All
Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह

Chhattisgarh News: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़! 18 निजी स्कूलों ने अब तक नहीं उठाईं सरकारी किताबें, जानें वजह