जांजगीर चंपा

तीन सौ परीक्षार्थी पीएटी परीक्षा में रहे अनुपस्थित, सेंटरों में जमे रहे आब्जर्वर

मंडल द्वारा जिला मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय, गट्टानी स्कूल, हाईस्कूल क्रमांक-1, हाईस्कूल क्रमांक 2, ज्ञानोदय उमावि, ज्ञानदीप उमावि सहित छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
less than 1 minute read
तीन सौ परीक्षार्थी पीएटी परीक्षा में रहे अनुपस्थित, सेंटरों में जमे रहे आब्जर्वर
तीन सौ परीक्षार्थी पीएटी परीक्षा में रहे अनुपस्थित, सेंटरों में जमे रहे आब्जर्वर

जांजगीर-चांपा. व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पीएटी की परीक्षा में 300 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, वहीं एक हजार 602 छात्रों ने पीएटी का पर्चा दिलाया। व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित प्रतियोगी परीक्षा गुरुवार को हुई। मंडल द्वारा जिला मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय, गट्टानी स्कूल, हाईस्कूल क्रमांक-1, हाईस्कूल क्रमांक 2, ज्ञानोदय उमावि, ज्ञानदीप उमावि सहित छह परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों में परीक्षा की तैयारी बुधवार को ही पूरी कर ली गई थी।

गुरुवार को पीएटी की परीक्षा छह केंद्रों में सुबह 9.15 बजे शुरू हुई। पीएटी की परीक्षा में 1 हजार 912 छात्रों को शामिल होना था मगर 300 छात्र अनुपस्थित रहे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर नीरज बंसोड द्वारा चार विशेष सतर्कता अधिकारी नियुक्त किए गए थे तथा एडिशनल कलेक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया था। इसके अलावा व्यवसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा भी चार आब्जर्वर नियुक्त किए गए थे, ये सभी अधिकारी परीक्षावधि में अपने केंद्रों में तैनात रहे। इसके अलावा जिले के आला अधिकारियों द्वारा भी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

प्री बीएड व प्री डीएलड की परीक्षा 7 जून को
व्यापमं ने प्री बीएड व प्री डीएलएड परीक्षा को लेकर कलेक्टोरेट कार्यालय को अभ्यर्थियों की सूची भेज दी गई है। दो पालियों में 7 जून को अलग-अलग पाली में आयोजित किए जाएंगे। प्रथम पाली में प्री बीएड परीक्षा 10 से 12.15 व प्री डीएलएड परीक्षा 2 से 4.15 बजे आयोजित होंगे।

Published on:
30 May 2019 07:03 pm
Also Read
View All
घोषणा के 3 साल बाद भी नैला चौकी को क्यों नहीं मिला थाने का दर्जा? 23 गांवों की सुरक्षा पर दबाव, जानें वजह!

Shehnaz Akhtar Live Performance: जांजगीर में 16 अक्टूबर को सजेगी भक्ति की शाम, शहनाज अख्तर की भजन संध्या में झूमेंगे श्रद्धालु

CG Strike: जांजगीर में पटवारियों की हड़ताल में भक्ति का माहौल, नामांतरण और सीमांकन के लिए भटक रहे लोग

Supreme Court Notice: जांजगीर में एक करोड़ की मानहानि याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, तत्कालीन एसडीएम इंद्रजीत बर्मन समेत तीन को नोटिस

Breaking: CM साय के दौरे से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस की कार्रवाई, 4 जिला पंचायत सदस्य हाउस अरेस्ट, जानें वजह