झुंझुनू

मंडावा के होटल में मृत मिली स्विट्जरलैंड से आईं महिला पर्यटक

स्विट्जरलैंड से भारत आई एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। मंडावा के एक होटल के कमरे में वह मृत मिली। पुलिस ने महिला पर्यटक के शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

less than 1 minute read
Feb 08, 2024
मंडावा के होटल में मृत मिली स्विट्जरलैंड से आईं महिला पर्यटक

स्विट्जरलैंड से भारत आई एक महिला पर्यटक की मौत हो गई। मंडावा के एक होटल के कमरे में वह मृत मिली। पुलिस ने महिला पर्यटक के शव को झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक माना जा रहा है।

झुंझुनूं ग्रामीण डीएसपी रोहिताश्व देवेंदा ने बताया कि स्विट्जरलैंड की 78 वर्षीय जेनी मोरल बेल्जियम के दो साथियों के साथ 6 फरवरी की शाम को मंडावा आईं थीं। वह यहां एक होटल में ठहरी थीं। उस होटल के कमरे में गुरुवार सुबह जेनी मोरल अचेत अवस्था में मिली। इसकी सूचना उसके साथियों ने होटल के रिसेप्शन पर दी। इस पर डॉक्टर को कमरे में भेजा गया। डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद मंडावा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मंडावा पुलिस ने इसकी सूचना स्विट्जरलैंड दूतावास को भी दी गई है। मामले में होटल मैनेजर की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इनका कहना है

शव को बीडीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। होटल मैनेजर ने रिपोर्ट दी है। स्विट्जरलैंड दूतावास को सूचना दे गई है। वहां से आदेश आने के बाद बॉडी को भेजा जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटैक का ही प्रतीत हो रहा है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं है।

-रोहिताश देवेंदा, सीओ ग्रामीण

Published on:
08 Feb 2024 08:22 pm
Also Read
View All