झुंझुनू

यहां पानी में तैर रहे हैं रामसेतु के पत्थर

भगवान राम की ओर से लंका जाने के लिए बनाए गए सेतु के पत्थर झुंझुनूं जिले के कोट बांध व लोहार्गल में पानी में तैर रहे हैं। इन पत्थरों को वर्षों पहले रामसेतु वाली जगह रामेश्वरम से लाया गया था। इनकी यहां श्रद्धालुओं की ओर से पूजा अर्चना की जाती है।

less than 1 minute read
Jan 22, 2024
यहां पानी में तैर रहे हैं रामसेतु के पत्थर

भगवान राम की ओर से लंका जाने के लिए बनाए गए सेतु के पत्थर झुंझुनूं जिले के कोट बांध व लोहार्गल में पानी में तैर रहे हैं। इन पत्थरों को वर्षों पहले रामसेतु वाली जगह रामेश्वरम से लाया गया था। इनकी यहां श्रद्धालुओं की ओर से पूजा अर्चना की जाती है।

लोहार्गल के लक्ष्मीनाराण राधा कृष्ण मंदिर के पंडित पवन शास्त्री ने बताया कि भगवान राम ने माता सीता को रावण से छुड़वाने के लिए जिन पत्थरों से रामसेतु का निर्माण किया था। वे पत्थर आज भी पानी में तैर रहे हैं। इनको कई वर्षों पूर्व रामेश्वरम से लाया गया था। इसी तरह कोट बांध पर भी रामसेतु का पत्थर पानी तैर रहा है। कोट बांध पर स्थित योगेश्वरशाम में रामसेतु का पत्थर आज भी पानी में तैर रहा है। यह पत्थर डॉ. जीवन नाथ योगी रामेश्वरम लाए थे। इसको यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शनों के लिए रखा गया है। लोहार्गल के पंडित पवन शास्त्री ने दावा किया कि ये उसकी रामसेतु का पत्थर है। इन पत्थरों से ही लंका जाने के लिए सेतू तैयार किया गया था।

Published on:
22 Jan 2024 06:40 pm
Also Read
View All