झुंझुनू

छात्र का अपहरण कर भागे बदमाश, 20 मिनट में पुलिस ने दबोचा

crimenews : खेतड़ी की सरकारी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र भिंटेरा निवासी 19 वर्षीय संकीत पुत्र लक्ष्मण दोपहर करीब ढाई बजे किसी कार्य से पोलोग्राउण्ड में बैठा था। अचानक कुछ युवक जीप में सवार होकर आए और संकीत को मारपीट कर गाड़ी में पटक दिया।
less than 1 minute read
छात्र का अपहरण कर भागे बदमाश, 20 मिनट में पुलिस ने दबोचा
छात्र का अपहरण कर भागे बदमाश, 20 मिनट में पुलिस ने दबोचा

झुंझुनूं. खेतड़ी कस्बे के पोलोग्राउण्ड परिसर से एक कॉलेज छात्र का अपहरण कर ले जा रहे चार जनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपहरण के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस अपहरणकर्ताओं से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार खेतड़ी की सरकारी कॉलेज में बीए अंतिम वर्ष का छात्र भिंटेरा निवासी 19 वर्षीय संकीत पुत्र लक्ष्मण दोपहर करीब ढाई बजे किसी कार्य से पोलोग्राउण्ड में बैठा था। अचानक कुछ युवक जीप में सवार होकर आए और संकीत को मारपीट कर गाड़ी में पटक दिया। उन्हें छात्र को लेकर भागते देख पोलोग्राउंड में मौजुद कुछ युवकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि सूचना मिलते ही दो विशेष टीमों को रवाना कर दिया गया। कस्बे के सभी मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी की गई। घटना के 20 मिनट बाद बीलवा घाटी की पहाडिय़ों में उपनिरीक्षक अयान के नेतृत्व में गई टीम ने आरोपियों को दबोच लिया और छात्र को उनके चंगुल छुड़वा लिया। पुलिस ने कालोटा निवासी बिरजू, अंकित पुत्र दानाराम, अंकित पुत्र गोकुल व संदीप को घेराबंदी कर पकड़ा। चारों को फिलहाल शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। छात्र के पिता अभी खेतड़ी से बाहर है। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। उनकी रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
12 Jan 2023 12:44 pm
Published on:
12 Jan 2023 12:44 pm
Also Read
View All
Rajasthan: ’20 लाख का डब्बा… मौत का सामान’, ब्लैक SUV को क्रेन पर टांगा, एयरबैग नहीं खुलने से युवा व्यापारी की हुई थी मौत

बर्थडे पर रक्तदान करने पहुंचा खूंखार हिस्ट्रीशीटर, पुलिस को देखते ही भागे साथी; 15 गाड़ियां जब्त, झुंझुनूं में 10 गिरफ्तार

Jhunjhunu: कूलर के सामने सोने से रोका तो पति ने पत्नी की हत्या कर शव संदूक में छिपाया, जानें कैसे हुआ मामले का खुलासा

राजस्थान: पति ने की पत्नी की हत्या,तीन दिन तक संदूक में छिपाया शव, बेटे को कहा- मम्मी नानी के घर गई है

Jhunjhunu News: कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रोहित महला गिरफ्तार, गुढ़ागौड़जी गैंगवार मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई