जोधपुर

शिविर में 112 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, प्याऊ का भी किया लोकार्पण

जोधपुर. रक्तदान को महादान बताकर जीवनदान बांटने का संकल्प लेते हुए युवाओं ने सोमवार को लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में 112 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर किया।
less than 1 minute read
Mar 04, 2024
शिविर में 112 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, प्याऊ का भी किया लोकार्पण
शिविर में 112 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान, प्याऊ का भी किया लोकार्पण


जोधपुर. रक्तदान को महादान बताकर जीवनदान बांटने का संकल्प लेते हुए युवाओं ने सोमवार को लाल बूंद जिंदगी रक्षक सेवा संस्थान की ओर से आयोजित शिविर में 112 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर किया। अध्यक्ष रजत गौड़ ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित की जान बचाना और रक्तदान करना ही सच्ची मानवता है। गौड़ ने सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बीरबलराम विश्नोई ने अपने पुत्र की पुण्यतिथि पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर व आम जनता को समर्पित प्याऊ का लोकार्पण कर समाज के लिए एक मिसाल पेश की है।

इस अवसर पर लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, भियाराम खिलेरी, चेनाराम सारण, फगलू राम सारण, भजूराम सारण, बलवीर सिंह भाटी, जगराम पंवार, भारत सिंह, नेमाराम इनाणिया, शेराराम, बाबूराम, मोहन राम, भारमल राम, गंगाराम, रामपाल लेगा, निर्मल सारण, श्रवण सारण, मनोज सारण, सुभाष सारण ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम में रक्त संग्रहण उम्मेद अस्पताल टीम की ओर से विशेषज्ञों की देख-रेख में किया गया।

Published on:
04 Mar 2024 07:08 pm
Also Read
View All
जोधपुर से वैष्णोदेवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे कटरा तक दौड़ेगी ट्रेन, जम्मूतवी उतरने का झंझट खत्म

Exclusive: भगत की कोठी में 400 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा कोचिंग टर्मिनल, 6 प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड लॉटरी ने बदली सियासी बिसात, कई पुराने दिग्गजों की चुनावी जमीन खिसकी

जोधपुर नगर निगम चुनाव: आरक्षण लॉटरी संपन्न, 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें किस वार्ड में क्या है स्थिति?

Rajasthan News : भंवरी देवी की छोटी बेटी ने तुड़वाया 10 दिनों से जारी अनशन, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना, जानें ‘हत्याकांड’ का लेटेस्ट अपडेट