साहेब बीवी और गेंग्स्टर की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल और अभिनेत्री माही गिल पहुंचे जोधपुर।
जोधपुर .साहेब बीवी और गेंग्स्टर की शूटिंग के लिए फिल्म अभिनेता जिम्मी शेरगिल और अभिनेत्री माही गिल पहुंचे जोधपुर। इसी के साथ साहेब बीवी और गेंग्स्टर की शूटिंग जोधपुर में खत्म करके संजय दत्त मुंबई के लिए हवाइ मार्ग से रवाना हुए। गत दिनों में झालामण्ड़ में शूटिंग का शेडयूल चल रहा था और उसी लोकेशन पर बाकि सीन भी फिल्माएं जा रहे है।पीपाड़ और खेजरला में भी इस फिल्म के सीन भी फिल्माएं जा रहे है।
जोधपुर बॉलीवुड व हॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग के लिए हमेशा से ही हॉट डेस्टिनेशन रहा है। यहां आए दिन किसी न किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में फिल्मी सितारे अपनी चमक बिखरने आते रहते हैं। गत दिनों झांसी की रानी पर आधारित फिल्म मणिकर्णिका के लिए कंगना रनौत , डैनी डॉनजप्पा और अंकिता लोखंडे पहले ही जोधपुर में चल रही शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में भाग लेने के लिए कर कुलभूषण खरबंदा और मुकेश तिवारी यहां पहुंचे। वहीं साहेब बीवी और गैंगस्टर के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया भी जोधपुर आए थे। इसके साथ ही हॉलीवुड की भी एक फिल्म की शूटिंग इन दिनों जोधपुर में चल रही है। सूत्रों के अनुसार यह हॉलीवुड फिल्म भी झांसी की रानी पर ही आधारित है। जोधपुर के मेहरानगढ़, उम्मेद पैलैस, मंडोर सहित आसपास के क्षेत्र बॉलीवुड और हॉलीवुड निर्देशकों के पसंदीदा स्थलों में से गिने जाते रहे हैं। सर्दियां बढऩे के साथ ही यहां अधिक सितारों के आने की उम्मीद भी बंध गई है।
फिल्म की शुटिंग में ये सब भी आए थे जोधपुर
निर्माता निर्देशक दीपक तिजोरी जोधपुर पहुंचे। वे झालामंड में फिल्म की शूटिंग के लिए भाग लेंगे। फिल्म अभिनेता जहांगीर खान भी जोधपुर पहुंचे। आज फिल्म अभिनेता संजय दत्त के साथ उनके कुछ फाइट के कुछ सीन फिल्माएं जाएंगे। संजु बाबा बुधवार को जोधपुर पहुंचे थे और यहां से खेजड़ली में शूटिंग के लिए रवाना हुए थे। आज फिल्म के कुछ सीन जोधपुर में फिल्माएं जाएंगे। इसी कड़ी में साहेब बीवी और गेंग्स्टर की शूटिंग के लिए आइ चिंत्रागदा सिंह मुंबई लौट गई।
जहां पर निर्माता निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की फिल्म साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 की शूटिंग होगी। बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार तिग्मांशू धूलिया संजय दत्त को फिर से गैंगस्टर बनाने जा रहे हैं। तिग्मांशु धुलिया की 'साहेब बीवी और गैंगस्टरÓ की अगली सीरीज की तैयारी हो चुकी है। उनकी इस कड़ी में इस बार संजय दत्त मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे।