जोधपुर

सीएम शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले जिस पार्टी की खुद की कोई गारंटी नहीं वह लोगों को गारंटी देकर भटका रही है

मुख्यमंत्री ने कहा, राजस्थान विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपने-आप को साबित किया है। कार्यकर्ताओं के भरोसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं को अब लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक तैयारी करनी है। केंद्र की हर योजना को हमें आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना है। तभी बूथ स्तर तक हमारी पार्टी मजबूत होगी।

2 min read
Feb 03, 2024
सीएम शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, बोले जिस पार्टी की खुद की कोई गारंटी नहीं वह लोगों को गारंटी देकर भटका रही है

'कांग्रेस चुनाव आते ही अलग-अलग योजना की गारंटी ला देते है। जब उनकी खुद की कोई गारंटी नहीं है तो लोगों को गारंटी देकर सिर्फ भटकाने का कार्य करती है।' ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यकर्ता संवाद के दौरान कही। उन्होंने कहा, कोई भी कार्यकर्ता यह नहीं सोचे कि उनके काम को पार्टी नहीं देख रही हैं।

सभी के काम को देखा जा रहा है। आप सभी पार्टी के कैमरे की नजर में हो। इसका उदाहरण आपने इस चुनाव में देख लिया है इसलिए हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए मेहनत करें। आज हम यहां पर है कल कोई कार्यकर्ता हमारे स्थान पर होगा, केंद्रीय स्तर का नेता भी बनेगा। इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है। सीएम के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, केबिनेट मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, जोगाराम पटेल, सभी विधायक और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद थे।

लोकसभा चुनाव में हो बूथ स्तर तक तैयारी
मुख्यमंत्री ने कहा, राजस्थान विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने अपने-आप को साबित किया है। कार्यकर्ताओं के भरोसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। कार्यकर्ताओं को अब लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक तैयारी करनी है। केंद्र की हर योजना को हमें आमजन तक पहुंचाने का कार्य करना है। तभी बूथ स्तर तक हमारी पार्टी मजबूत होगी। राजस्थान की 25 सीटों को जीतना है राजस्थान की 25 की 25 सीटों को हमें जीतना है। 400 से ज्यादा लोकसभा में सीट लाएंगे। कार्यकर्ताओं को लक्ष्य तय करना होगा कि वे हर बूथ पर 65 प्रतिशत से अधिक वोट भाजपा के खाते में डलवाए। तब हमारी मेहनत रंग लाएगी। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं पर विश्वास है कि वे विधानसभा चुनाव की तरह ही लोकसभा चुनाव में भी भाजपा का परचम फहराएंगे।

गठबंधन सिर्फ नाम का
कांग्रेस के गठबंधन इंडिया के बारे में तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन की पार्टियां विधानसभा चुनाव के दौरान तो एक-दूसरे को कोसने से ऊपर नहीं उठती और जब लोकसभा चुनाव आते हंै तो साथ में चुनाव लडऩे के लिए बैठकें करती हैं, सीटों के बंटवारे पर बैठकें होती है। यह कैसे संभव हो सकता है।

पाक विस्थापितों ने किया स्वागत
सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी की मांग पर पाक विस्थापितों के लिए विधानसभा में की गई घोषणा से खुश विस्थापितों ने मुख्यमंत्री का 51 किलो का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। साथ ही सभी पाक विस्थापित कार्यक्रम के दौरान हाथों में मुख्यमंत्री को धन्यवाद देने के लिए तख्तियां पर स्लोगन लिखकर भी पहुंचे।

Published on:
03 Feb 2024 10:04 pm
Also Read
View All