जोधपुर

जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव संपन्न

राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला जोधपुर का जिला स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ।
less than 1 minute read
Mar 07, 2024
जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव संपन्न
जिला स्तरीय कब बुलबुल उत्सव संपन्न


जोधपुर. राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला जोधपुर का जिला स्तरीय कब-बुलबुल उत्सव गुरुवार को संपन्न हुआ। जोधपुर जिला सीओ स्काउट छतर सिंह पिडी़यार ने बताया कि उत्सव में कब-बुलबुल के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जिनमें विचित्र वेशभूषा, गुब्बारा रेस, बोरी रेस, चम्मच बैलेंस, एडवेंचर एक्टिविटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्सव में विभिन्न विद्यालयों के 70 संभागियों की सहभागिता रही। उत्सव के दौरान कब और बुलबुल की हीरक पंख चतुर्थ चरण की जांच का भी आयोजन किया गया। इस जांच के पश्चात सभी कब और बुलबुल को हीरक पंख और चतुर्थ चरण के प्रमाण पत्रों का भी वितरण किया जाएगा। समापन समारोह बाबू सिंह राजपुरोहित सहायक राज्य संगठन आयुक्त जोधपुर मंडल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर निशु कंवर सी ओ गाइड जोधपुर, विमला सिंघवी ए एल टी बुलबुल, शशि शर्मा ए एल टी गाइड एवं अन्य स्काउट गाइड रोवर रेंजर सहित बड़ी संख्या में कब-बुलबुल उपस्थित थे।

Published on:
07 Mar 2024 09:17 pm
Also Read
View All
जोधपुर से वैष्णोदेवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे कटरा तक दौड़ेगी ट्रेन, जम्मूतवी उतरने का झंझट खत्म

Exclusive: भगत की कोठी में 400 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा कोचिंग टर्मिनल, 6 प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड लॉटरी ने बदली सियासी बिसात, कई पुराने दिग्गजों की चुनावी जमीन खिसकी

जोधपुर नगर निगम चुनाव: आरक्षण लॉटरी संपन्न, 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें किस वार्ड में क्या है स्थिति?

Rajasthan News : भंवरी देवी की छोटी बेटी ने तुड़वाया 10 दिनों से जारी अनशन, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना, जानें ‘हत्याकांड’ का लेटेस्ट अपडेट