जोधपुर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह -2024 को लेकर मंगलवार को किशोरी एवं महिला सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर 2 कार्यकमों का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
Mar 05, 2024
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित


जोधपुर. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह -2024 को लेकर मंगलवार को किशोरी एवं महिला सुरक्षा के लिए जिला स्तर पर 2 कार्यकमों का आयोजन किया गया। उपनिदेशक महिला अधिकारिता जोधपुर फरसाराम विश्नोई ने बताया कि इसके तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़ी सेक्टर 2 में किशोरी एवं महिला सुरक्षा पुलिस शक्ति केंद्र के सहयोग से विद्यालय की बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, साथ ही बालिकाओं की जागरूकता रैली राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुड़ी से महिला थाना पश्चिम तक निकाली गई। रैली को निरीक्षक पुलिस रेणु ठाकुर ने संबोधित करते हुए बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सिग्नेचर कैंपेन का आयोजन भी किया गया। मौके पर रेखा वैष्णव, प्रेमलता, अंजलासिह, किरण शर्मा, रूपम चौधरी एवं प्रर्मिला सोनी आदि मौजूद थी।

जिला हब एंपावरमेंट ऑफ ह्यूमन के जेंडर स्पेशलिस्ट कानाराम सारण ने बताया कि दूसरे कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटियानाड़ी आठ मील में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मौके पर निशा सेजू, प्रिया पंवार व भावना गौड आदि मौजूद थी।

Published on:
05 Mar 2024 06:48 pm
Also Read
View All
जोधपुर से वैष्णोदेवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे कटरा तक दौड़ेगी ट्रेन, जम्मूतवी उतरने का झंझट खत्म

Exclusive: भगत की कोठी में 400 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा कोचिंग टर्मिनल, 6 प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड लॉटरी ने बदली सियासी बिसात, कई पुराने दिग्गजों की चुनावी जमीन खिसकी

जोधपुर नगर निगम चुनाव: आरक्षण लॉटरी संपन्न, 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें किस वार्ड में क्या है स्थिति?

Rajasthan News : भंवरी देवी की छोटी बेटी ने तुड़वाया 10 दिनों से जारी अनशन, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना, जानें ‘हत्याकांड’ का लेटेस्ट अपडेट