जोधपुर

नशा मुक्ति केंद्र पर नर्सिंगकर्मी-हेल्पर नदारद…फीस के दस्तावेज भी नहीं मिले

कुड़ी क्षेत्र में संचालित जय राम सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र पर जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक अधिकारिता विभाग की टीम को नर्सिंगकर्मी और हेल्पर नदारद मिले।
less than 1 minute read
• •
Jul 19, 2023
नशा मुक्ति केंद्र पर नर्सिंगकर्मी-हेल्पर नदारद...फीस के दस्तावेज भी नहीं मिले
नशा मुक्ति केंद्र पर नर्सिंगकर्मी-हेल्पर नदारद...फीस के दस्तावेज भी नहीं मिले

मानवाधिकार आयोग में दर्ज शिकायत पर कार्रवाई में सामने आई अनियमितताएं
जोधपुर. कुड़ी क्षेत्र में संचालित जय राम सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र पर जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग और सामाजिक अधिकारिता विभाग की टीम को नर्सिंगकर्मी और हेल्पर नदारद मिले। फीस से संबंधित दस्तावेज भी नहीं मिले।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि शहर के कुड़ी क्षेत्र में स्थित जय राम सेवा संस्थान नशा मुक्ति केंद्र की शिकायत मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली में दर्ज की गई। इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से कुड़ी थाना पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए उक्त नशा मुक्ति केंद्र पर विजिट कर दस्तावेज व अन्य मापदंडों का जायजा लिया गया। इस दौरान केंद्र पर नर्सिंग कर्मी व हेल्पर आदि मौजूद नही मिले। साथ ही अन्य दस्तावेजों की पड़ताल में फीस संबंधित कोई प्रमाण नहीं मिले। केंद्र से उपलब्ध दस्तावेज जप्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
19 Jul 2023 11:13 pm
Also Read
View All
जोधपुर में दर्ज शिकायत के बाद मुंबई में चल रहे नेटवर्क का खुलासा, 200 से ज्यादा लड़कियों के संपर्क में थी गैंग; ऐसे जाल में फंसाते

Jodhpur: 7 राफेल लेकर भारत आए फ्रांस के मेजर जनरल, ‘तरंग शक्ति’ युद्धाभ्यास में हुए शामिल, जानें क्या बोले?

जोधपुर BJP में नया सियासी ड्रामा, डिप्टी मेयर विजय पंवार का नाम किसने आगे बढ़ाया? संघ के नाम पर उठे सवाल

जोधपुर में वारंटी सद्दाम की मौत पर बवाल, गुस्साए लोगों ने कांस्टेबल से की मारपीट, पुलिस की गाड़ी के शीशे फोड़े

होमगार्ड भर्ती में फर्जी प्रमाण पत्रों से बढ़ाए अंक, सत्यापन में खुला खेल; 2 अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज