जोधपुर

जोधपुर के आबकारी थाने के पास ही संचालित हो रही थी शराब की अवैध ब्रांच, सेल्समैन गिरफ्तार

पावटा सब्जी मण्डी के सामने आबकारी निरोधक दल के थाने के पास धड़ल्ले से संचालित हो रही शराब की एक अवैध ब्रांच पर पुलिस ने शनिवार देर शाम दबिश देकर ५१ पेटी शराब जब्त की। महामंदिर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया
less than 1 minute read
illegal liquor shop branch running near Excise Police Station jodhpur
जोधपुर के आबकारी थाने के पास ही संचालित हो रही थी शराब की अवैध ब्रांच, सेल्समैन गिरफ्तार

जोधपुर. पावटा सब्जी मण्डी के सामने आबकारी निरोधक दल के थाने के पास धड़ल्ले से संचालित हो रही शराब की एक अवैध ब्रांच पर पुलिस ने शनिवार देर शाम दबिश देकर ५१ पेटी शराब जब्त की। महामंदिर थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सेल्समैन को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार मण्डी के सामने देशी शराब की एक अवैध ब्रांच संचालित होने की सूचना मिली। आबकारी विभाग की ओर से जारी लाइसेंस के तहत शराब की दुकान नागौरी गेट की छीपा कॉलोनी में चल रही है। उसी लाइसेंस की एक अन्य ब्रांच मण्डी के सामने चल रही थी। आइपीएस अधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) राजेश मीणा, हेड कांस्टेबल मदनलाल डूडी ने दुकान में दबिश दी, जहां से देशी शराब से भरी ५१ पेटी जब्त की गई।

बतौर सेल्समैन नागौर जिले में भावण्डा थानान्तर्गत गेंवा कला निवासी मानसिंह पुत्र कल्याणसिंह भाटी को गिरफ्तार किया गया। संचालक मौके पर नहीं मिला। उसके बारे में जांच की जा रही है। गौरतलब है कि आबकारी विभाग ने पूर्व में मण्डी के सामने शराब दुकान की लोकेशन फाइनल की थी, लेकिन बाद में दुकान छीपा कॉलोनी शिफ्ट कर दी गई। इसके बावजूद ब्रांच के रूप में दुकान चलती रही।

Published on:
24 Nov 2019 11:04 am