जोधपुर

जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में देर रात हुआ झगड़ा, इस बीच कर्मचारी के हाथ में हुआ फैक्चर, हो सकती है हड़ताल

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Aug 30, 2018
जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल में देर रात हुआ झगड़ा, इस बीच कर्मचारी के हाथ में हुआ फैक्चर, हो सकती है हड़ताल

जोधपुर
शहर के डॉ एस एन मेडिकल कॉलेज सम्बद्ध एमडीएम अस्पताल के ट्रोमा सेन्टर में रेजिडेंट व मरीज के परिजनों के बीच बुधवार देर रात झगड़ा हो गया। जिसके चलते एक वार्ड कर्मचारी के हाथ में फैक्चर हुआ है। घटना से गुस्साए रेजीडेंट डॉक्टर्स ने ट्रॉमा सेंटर बंद करवा दिया। संभावना है कि गुरुवार सुबह रेजीडेन्ट डॉक्टर्स हड़ताल पर जा सकते हैं। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है। गुरुवार अलसुबह रेजीडेंट चिकित्सक से पूछताछ की जाएगी।

रेजिडेंट को धमकी दी
जानकारी अनुसार घायल मरीज के उपचार में देरी का आरोप लगाते हुए और न्यूरो के विशेषज्ञ को बुलाने के बात को लेकर मरीज के परिजन ने एतराज जताया। आरोप है कि घायल के साथ जो लोग आए थे उन्होंने रेजिडेंट को धमकी दी कि तुम्हें जान से मार दूंगा, इसको लेकर आपस में हाथापाई की नौबत आ गई।

ये भी पढ़ें

दो दिन बाद दिल्ली-जोधपुर के लिए जेट की बोइंग फ्लाइट

रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र भाकर ने बताया कि सवा दो बजे करीब एक घायल के साथ कुछ लोग आए थे घायल को सिर की चोट लगी थी, लोग मांग कर रहे थे कि न्यूरो के विशेषज्ञ को जल्दी बुलाया जाए। ड्यूटी पर मौजूद सीएमओ ने न्यूरो विशेषज्ञ को कॉल कर दिया था लेकिन उनके आने की देरी हो रही थी इसलिए घायल के साथ जो लोग आए थे उन्होंने दबाव बनाया कि पहले जल्दी से जल्दी घायल का इलाज शुरू करें। इस बात को लेकर उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद रेजिडेंट को धमकाना शुरू कर दिया। एक व्यक्ति ने खुद को आर्मी का बड़ा अफसर बताते हुए कहा कि यदि इस घायल को कुछ हो गया तो वह सभी को जान से मार देगा। इसके बाद ट्रोमा सेंटर में माहौल गर्मा गया।

सुरक्षा नहीं तो गुरुवार सुबह से कार्य का बहिष्कार करेंगे

कर्मचारी भी उस कथित आर्मी के ऑफिसर से उलझनें लगे, माहौल हाथापाई तक पहुंच गया, धक्का मुक्की में अस्पताल के वार्ड कर्मचारी का हाथ फैक्चर हो गया। उसके बाद सेंटर में रेजिडेंट एकत्र हो गए। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर का काम बंद करवा दिया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। रेजीडेंट की मांग है कि आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया और ट्रॉमा सेंटर में रेजिडेंट की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई तो गुरुवार सुबह से रेजिडेंट कार्य का बहिष्कार करेंगे

ये भी पढ़ें

गौरव यात्रा : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दिल्ली से जोधपुर होते हुए जैतारण पहुंचीं
Published on:
30 Aug 2018 05:25 am
Also Read
View All