जोधपुर

मेडिकल व एज्युकेशनल सेमिनार आयोजित

जोधपुर. यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी जोधपुर की ओर से पांचवीं रोड ईदगाह परिसर में संचालित किए जा रहे ‘उम्माह खुशियों के मेले में मेडिकल व एज्युकेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया।
less than 1 minute read
• •
Mar 05, 2024
मेडिकल व एज्युकेशनल सेमिनार आयोजित
मेडिकल व एज्युकेशनल सेमिनार आयोजित


जोधपुर. यूनाइटेड उम्माह वेलफेयर सोसायटी जोधपुर की ओर से पांचवीं रोड ईदगाह परिसर में संचालित किए जा रहे ‘उम्माह खुशियों के मेले में मेडिकल व एज्युकेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया। सोसायटी के अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने बताया कि मौके पर बतौर डॉ. सैयद इरफान, मोहम्मद शमीम, मुख्तियार अहमद आदि ने विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। मौके पर आयोजित क्विज प्रोग्राम में 30 विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मेले में विशेष रूप से जयपुर की ‘वर्क संस्थान‘ के लाइक हसन एवं टीम ने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नबी करीम मुहम्मद सल्ललाहो अलैहि वसल्लम के जीवन पर आधारित प्रतियोगिता की जोधपुर विजेता सबीला खातून को निःशुल्क उमराह मक्का मदीना यात्रा का टिकट इनाम के रूप में दिया गया।

इस अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार अजीज खान, डॉ. रईस खान, मुमताज खान, डॉ. साबिर अली, जितेन्द्र खत्री, मोहम्मद अतीक, क़ाजी इकरामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य ने भाग लिया।

Published on:
05 Mar 2024 08:32 pm