जोधपुर

राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया

स्थानीय लाचू कॉलेज फार्मेसी संकाय में बुधवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया गया।
less than 1 minute read
Mar 06, 2024
राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया
राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया

जोधपुर. स्थानीय लाचू कॉलेज फार्मेसी संकाय में बुधवार को राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस मनाया गया। भारत में फार्मेसी शिक्षा के जनक प्रोफेसर एमएल श्रॉफ के 122 वें जन्मदिवस के अवसर पर फार्मेसी संकाय के शिक्षक गणों एवं छात्रों ने प्रो श्रॉफ के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। निदेशक डॉ जीके सिंह ने बताया की प्रोफेसर श्रॉफ का जन्म बिहार के दरभंगा शहर में 6 मार्च 1902 को हुआ था। प्रोफेसर श्रॉफ के ही अथक प्रयासों से सन 1932 में बीएचयू में फार्मेसी शिक्षा प्रारंभ हो पाई थी। राजस्थान में भी बिट्स पिलानी में फार्मेसी शिक्षा का प्रारंभ प्रो श्रॉफ के ही मार्गदर्शन में हुआ। प्रो श्रॉफ के द्वारा लगाया गया फार्मेसी शिक्षा वह बीज आज सम्पूर्ण भारत में फार्मेसी शिक्षा के वट वृक्ष के रूप में फैल गया है। डॉ सिंह ने कहा की प्रो श्रॉफ निश्चित रूप से इस देश में काम करने वाले सभी फार्मासिस्टों के लिए आदर्श एवं प्रेरणा के स्त्रोत हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ संदीप अरोडा ने किया।

Published on:
06 Mar 2024 08:41 pm
Also Read
View All
जोधपुर से वैष्णोदेवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे कटरा तक दौड़ेगी ट्रेन, जम्मूतवी उतरने का झंझट खत्म

Exclusive: भगत की कोठी में 400 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा कोचिंग टर्मिनल, 6 प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड लॉटरी ने बदली सियासी बिसात, कई पुराने दिग्गजों की चुनावी जमीन खिसकी

जोधपुर नगर निगम चुनाव: आरक्षण लॉटरी संपन्न, 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें किस वार्ड में क्या है स्थिति?

Rajasthan News : भंवरी देवी की छोटी बेटी ने तुड़वाया 10 दिनों से जारी अनशन, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना, जानें ‘हत्याकांड’ का लेटेस्ट अपडेट