जोधपुर

निधि आपके निकट शिविर में किया समस्याओं का समाधान

कर्मचारी भविष्य निधि सदस्यों व पेंशनरों की समस्या के समाधान, कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम की समस्त योजनाओं की जानकारी देने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह लगाए जाने वाले शिविर को इस बार मोगड़ा कल्ला, तहसील-लूणी, में किया गया।
less than 1 minute read
Feb 27, 2024
निधि आपके निकट शिविर में किया समस्याओं का समाधान
निधि आपके निकट शिविर में किया समस्याओं का समाधान


जोधपुर.

कर्मचारी भविष्य निधि सदस्यों व पेंशनरों की समस्या के समाधान, कर्मचारी भविष्य निधि अधिनियम की समस्त योजनाओं की जानकारी देने एवं समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह लगाए जाने वाले शिविर को इस बार मोगड़ा कल्ला, तहसील-लूणी, में किया गया। शिविर में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-प्रथम शांतनु बंद्योपाध्याय को डेयरी संस्थान के निदेशक मोहनराम चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया गया।

शिविर में मितेश जैन द्वारा सदस्यों का स्वागत करते हुए शिविर के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से समझाते हुए भविष्य निधि बीमा व पेंशन योजना के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। रमेशचंद खीची एवं मदनसिंह ने भविष्य निधि सदस्यों व पेंशनरों की समस्याओं की सुनवाई कर तत्काल समाधान किया गया। शिविर के दौरान दौरान बड़ी संख्या में नियोक्ता भविष्य निधि सदस्य पेंशन धारक कामगारों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अंत में भविष्य निधि कार्यालय के टीम सदस्यों ने उपस्थित समस्त आगंतुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

Published on:
27 Feb 2024 06:36 pm
Also Read
View All
जोधपुर से वैष्णोदेवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब सीधे कटरा तक दौड़ेगी ट्रेन, जम्मूतवी उतरने का झंझट खत्म

Exclusive: भगत की कोठी में 400 करोड़ की लागत से बनेगा मेगा कोचिंग टर्मिनल, 6 प्लेटफॉर्म समेत मिलेंगी ये आधुनिक सुविधाएं

जोधपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड लॉटरी ने बदली सियासी बिसात, कई पुराने दिग्गजों की चुनावी जमीन खिसकी

जोधपुर नगर निगम चुनाव: आरक्षण लॉटरी संपन्न, 34 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित, जानें किस वार्ड में क्या है स्थिति?

Rajasthan News : भंवरी देवी की छोटी बेटी ने तुड़वाया 10 दिनों से जारी अनशन, न्याय मिलने तक जारी रहेगा धरना, जानें ‘हत्याकांड’ का लेटेस्ट अपडेट