जोधपुर

लॉटरी से कई चेहरों पर मुस्कान तो कई मायूस

  -13 पंचायत समितियों में सरपंचों व वार्ड पंचों का आरक्षण आधी ग्राम पंचायतों में महिलाएं सरपंच

2 min read
पंचायत चुनाव : किस पंचायत में कौनसे वर्ग का बनेगा सरपंच, चुनावी सरगर्मियां शुरू

जोधपुर.

पंचायती राज संस्थाओं के होने वाले चुनावों को लेकर बुधवार को 13 पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों और वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार 50 प्रतिशत ग्राम पंचायतों में सरपंच के पद महिलाओं के लिए निर्धारित किए गए।

पंचायत समिति बालेसर की 38, चामू और सेखाला की 21-21, ओसियां की 34, तिंवरी और भोपालगढ़ की 33-33, लोहावट की 39, आऊ की 20, बापिणी 19, बाप 34, घंटियाली 33, मंडोर 27 ग्राम पंचायतों के सरपंचों व वार्ड पंचों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई।

मंडोर पंचायत समिति
मंडोर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सोढेर की ढाणी एसटी, उचियारडा ओबीसी, जाजीवाल गहलोता ओबीसी (महिला), बनाड सामान्य (महिला), पीथावास सामान्य, दईकड़ा सामान्य, बुधनगर सामान्य (महिला), जाजीवाल कंला एससी, सुरपुरा सामान्य, जालेली फौजदारा सामान्य (महिला), जाजीवाल खिचियांन ओबीसी (महिला), नांदडी सामान्य,

थबूकडा सामान्य (महिला), कोकूण्डा ओबीसी (महिला), सालवाकला सामान्य, दांतिवाडा एससी (महिला), बिसलपुर सामान्य (महिला), गुजरावास एससी, रूड़कली एससी(महिला), जालेली दईकडा सामान्य (महिला), डांगियावास सामान्य (महिला), नांदडा कला सामान्य, खातियासनी सामान्य (महिला), लोरडी पण्डितजी सामान्य (महिला), जाजीवाल बिश्नोईया सामान्य सीट आरक्षित की गई।

बालेसर पंचायत समिति
बालेसर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बालेसर सत्ता, कुई इंदा, ढाढणिया भायला, बावरली, भाटेलाई पुरोहितान, उटांबर, गोपालसर, देवनगर, बेलवा, जाटी भांडू तथा सिहादा सामान्य वर्ग, ग्राम पंचायत आगोलाई, कोनरी, ढांढणिया सासण, निंबो का गांव, बिराई, बालेसर दुर्गावता, खारी बेरी, रावलगढ़, बेलवा राणाजी, दुगर तथा खुडियाला सामान्य महिला व ग्राम पंचायत दुधाबेरा, जिनजिनयाला कला, देवगढ़ को एससी, जैतसर, कुई जोधा एवं बस्तवा माताजी एससी महिला, भाडू चारणान को एसटी पुरुष, जियाबेरी एसटी महिला, हड़मतनगर, चाचलवा, बस्तवा, चिड़वाई ओबीसी व ग्राम पंचायत जलंधरनगर, उदयसर, गाजनावास तथा जुडिया ओबीसी महिला सीट आरक्षित की गई।

पंचायत समिति तिंवरी
तिंवरी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चेराई, बाना का बास, पांचला खुर्द, बड़ला बासनी, गगाड़ी, बालरवा, रजासनी, चौपासनी चारणान, सिंधिंयों की ढाणी, उम्मेदनगर को सामान्य महिला, संतोड़ाखुर्द, मालूंगा, बिंजवाडिय़ा, मथानिया, भैंसेर कोटवाली, तिंवरी, मांडियाई खुर्द व धोलियानाडा को महिला, जसनाथबाड़ी, चण्डालिया, जेलू ओबीसी महिला, शिवनगर, बड़ा कोटेचा, खुडियाला, गोपासरिया को ओबीसी, रामनगर, भैंसेर चावण्डियाली व मांडियाई कलां को एससी महिला, महादेव नगर, घेवड़ा, रामपुरा भाटियान व जूड़ को एससी व मीनों की ढाणी को एसटी पुरुष आरक्षित किया गया।

ओसियां पंचायत समिति

ओसियां पंचायत समिति में ग्राम पंचायत भाखरी, सामराऊ, डाबड़ी, ओसियां, जाटीपुरा मुकाम सिमरथनगर, बैठवासिया, पंडितजी की ढाणी, थोब,धुंधाडिय़ा, नेवरारोड, खारड़ा मेवासा को सामान्य महिला, भीमसागर, एकलखोरी, बैरड़ों का बास, खेतासर, खिंदाकौर, तापू, किंजरी, बारां खुर्द, नेवरा को सामान्य, हरलाया, भैरुसागर,चांदरख को ओबीसी महिला, हनुमाननगर, श्रीरामनगर, सिरमंडी, भाकरों की ढाणी को ओबीसी, सारण नगर, खाबड़ा खुर्द को एससी महिला, भेड़, समराथलनगर, खाबड़ा कलां को एससी, बिरसालू कलां को एसटी महिला व गिंगाला को एसटी सीट आरक्षित की गई।

Published on:
19 Dec 2019 12:39 am
Also Read
View All