लखनऊ

बारिश से गुलजार हुए मौसम से जोधपुर में बढऩे लगी सैलानियों की आवक

शहर में आने वाले देसी पर्यटकों में सबसे ज्यादा गुजराती हैं, इनके बाद बंगाली व मराठी पर्यटकों के लिए जोधपुर पसंदीदा पर्यटन स्थल है।

less than 1 minute read
Aug 07, 2016
tourists, picnic spots at jodhpur, rainfall in jodhpur

फोटो : आरएस थापा

बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है, इसके साथ ही सूर्यनगरी में पर्यटकों ने दस्तक दे दी है। बदलते मौसम के साथ देसी-विदेशी पर्यटकों की आवक से सनसिटी गुलजार होने लगी हैं और शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रौनक लौट आई है। न केवल पर्यटन स्थल बल्कि होटल्स, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस में भी सीजन की शुरुआत के साथ ही रौनक लौटी हैं। शहर के होटल्स, गेस्ट हाउस व पेइंग गेस्ट हाउस देसी-विदेशी पर्यटकों से बुक होने शुरू हो गए हैं।

देसी में गुजराती तो विदेशी में फ्रेंच

शहर में आने वाले देसी पर्यटकों में सबसे ज्यादा गुजराती हैं, इनके बाद बंगाली व मराठी पर्यटकों के लिए जोधपुर पसंदीदा पर्यटन स्थल है। गुजराती पर्यटक तो साल भर आते रहते हैं, लेकिन नवरात्रि के बाद और दीपावली पर इनकी संख्या बढ़ती जाती हैं। अधिकतर गुजराती दीपावली जोधपुर में ही मनाते हैं। विदेशी मेहमानों में फ्रांस, इजराइल, आस्ट्रेलिया, अमरीका व लंदन के पर्यटकों के लिए जोधपुर पसंदीदा स्थल है।

पर्यटकों को लुभाता शांत वातावरण

पेइंग गेस्ट हाउस संचालक हिमांशु कच्छवाह ने बताया कि शहर में आने वाले देसी-विदेशी पर्यटकों की पहली पसंद मेहरानगढ़ दुर्ग है। इसके बाद पर्यटक जसवंत थडा, उम्मेद भवन व मण्डोर गार्डन आदि भी पसंदीदा स्थल हैं। देश में पर्यटन स्थल के रूप में उभर चुके जोधपुर में शांत वातावरण की वजह से भी पर्यटक इस शहर को पसंद कर रहे हैं।

Published on:
07 Aug 2016 02:07 pm
Also Read
View All